Saturday, November 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
sanketik photo

sanketik photo



मुंबई, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने त्योहारों से पहले सोने के आभूषण का हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया है, जबकि चांदी के लिए यह शुल्क 35 रुपये पर बरकरार रखा गया है। यह संशोधित हॉलमार्किंग शुल्क तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

अबतक सोने के आभूषण का हॉलमार्क का निशान लगाने का शुल्क 45 रुपये था। यह बढ़ोतरी 14 सितंबर, 2026 को अधिसूचित बीआईएस (हॉलमार्किंग) संशोधन विनियम, 2026 के तहत की गई है।

संशोधित अनुसूची चार के अनुसार, आभूषण कारोबारियों को सोने की प्रत्येक आभूषण के लिए 75 रुपये हॉलमार्किंग शुल्क देना होगा। हालांकि, एक खेप के लिए न्यूनतम शुल्क 200 रुपये होगा। वहीं, चांदी की वस्तुओं के लिए मान्यता प्राप्त जांच एवं हॉलमार्किंग केंद्रों (एएचसी) को प्रति इकाई 35 रुपये शुल्क देना होगा और एक खेप के लिए न्यूनतम शुल्क 150 रुपये होगा।

बीआईएस हॉलमार्किंग आभूषणों में इस्तेमाल की गई बहुमूल्य धातु की शुद्धता की पुष्टि करती है। बीआईएस के तहत प्रमाणित आभूषण पर तीन प्रमुख निशान – बीआईएस का लोगो (चिन्ह), कैरेट या मिलीसिमल फाइननेस और छह अंक का अल्फान्यूमेरिक कोड (हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन) होते हैं।

इस फैसले पर चिंता जताते हुए ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) ने सरकार और बीआईएस से शुल्क बढ़ोतरी की तत्काल समीक्षा करने तथा संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श होने तक मौजूदा शुल्क बरकरार रखने का आग्रह किया है।

जीजेसी के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि संगठन और आभूषण उद्योग ने हॉलमार्किंग का लगातार समर्थन किया है क्योंकि शुद्धता की गारंटी और उपभोक्ताओं का भरोसा इस कारोबार के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अनिवार्य अनुपालन की लागत में करीब 67 प्रतिशत की बढ़ोतरी की बिना समीक्षा के अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हॉलमार्किंग का दायरा काफी बढ़ गया है और उद्योग यह समझना चाहता है कि इस समय प्रति इकाई शुल्क 45 रुपये से बढ़ाकर 75 रुपये करने की जरूरत क्यों पड़ी।

Tags: BIS HallmarkingGold Hallmarking Fee
Previous Post

NADA की नई डोपिंग सूची में बड़ा एक्शन, एथलेटिक्स कोच राकेश कुमार पर आजीवन प्रतिबंध; कई खिलाड़ी निलंबित

Next Post

रुदौली के रामनरेश होटल की रसमलाई में जिंदा कीड़े मिलने का दावा, VIDEO वायरल; SDM ने जांच के दिए निर्देश

Related Posts

देश

महाराष्ट्र में ब्लिंकिट, जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित, सात की बंदी के आदेश

November 6, 2026
अंतराष्ट्रीय

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

November 6, 2026
देश

Video, प्रधानमंत्री मोदी से परिवार के साथ मिले सूर्यकुमार यादव, सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीत

November 6, 2026
अयोध्या

दीपोत्सव-2026: उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारी

November 6, 2026
Next Post

रुदौली के रामनरेश होटल की रसमलाई में जिंदा कीड़े मिलने का दावा, VIDEO वायरल; SDM ने जांच के दिए निर्देश

Recent Posts

अखिलेश यादव का दावा- यूपी में 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब, पूछा- निर्वाचन आयोग ने CM कार्यालय को कैसे दी जानकारी?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा...

हरदोई में नहर में गिरी कार, पति-पत्नी और तीन माह के मासूम की मौत, एक युवक सुरक्षित बचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गुरुग्राम से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर नहर...

महाराष्ट्र में ब्लिंकिट, जेप्टो समेत 105 प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित, सात की बंदी के आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने दिवाली से पहले विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शुक्रवार को दुर्लभ सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराते हुए स्थानीय पीपुल्स कांग्रेस के प्रतिनिधियों...

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
0

सीतापुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group