Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
in अयोध्या
0
स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान



अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पत्रकार, समाजसेवी एवं महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश में कार्यरत स्मिता सहाय श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ दैनिक लोहिया भूमि अयोध्या, को पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त प्रशासन अयोध्या अजय कांत सैनी ने हिंदी के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्विक आवश्यकताएं हिंदी को विश्व की संपर्क भाषा बनाने में भूमिका निभाएंगी। विशिष्ट अतिथि सहायक नगर आयुक्त ज्वाला प्रसाद यादव ने हिंदी को देश के विकास और पहचान से जोड़ते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता समाजसेवी एवं मित्र मंच के प्रमुख शरद पाठक ‘बाबा’ ने की। उन्होंने हिंदी के विकास को समाज और देश की प्रगति से जोड़ते हुए अपनी भाषा के प्रति जिम्मेदारी निभाने की बात कही। भाजपा युवा नेता परमानंद मिश्रा और मंडल अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने भी हिंदी के प्रति वर्तमान सरकार की ओर से दिए जा रहे महत्व का उल्लेख किया।

समारोह का संचालन संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य ने किया। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अयोध्या में हिंदी से जुड़ी गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए हिंदी भवन की आवश्यकता पर जोर दिया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ‘वत्स’ और संरक्षक मंडल सदस्य एवं ‘साहित्य सम्राट’ पत्रिका के सह संपादक राम केर सिंह ने भी हिंदी के व्यापक उपयोग और प्रचार की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब एक सैकड़ा साहित्य प्रेमियों और अन्य लोगों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पदाधिकारियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Tags: साहित्य गौरव सम्मान 2026स्मिता सहाय श्रीवास्तवहिंदी दिवस
Previous Post

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

September 16, 2026
अयोध्या

रुदौली के रामनरेश होटल की रसमलाई में जिंदा कीड़े मिलने का दावा, VIDEO वायरल; SDM ने जांच के दिए निर्देश

September 16, 2026
अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026

Recent Posts

स्मिता सहाय श्रीवास्तव साहित्य गौरव सम्मान

अयोध्या: हिंदी दिवस पर स्मिता सहाय श्रीवास्तव को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2026’, पत्रकारिता और समाजसेवा के लिए हुईं सम्मानित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, हिंदी दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैदिक रामायण एवं शोध संस्थान, तुलसी स्मारक भवन अयोध्या में हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान...

अयोध्या के रुदौली में दिव्यांग बच्चों का उपकरण मापन कैंप, 174 बच्चों ने लिया हिस्सा; 146 बच्चों को 245 उपकरणों के लिए किया चिन्हित

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली में बुधवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन कैंप का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी...

UP के 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायकों को बड़ी सौगात, मानदेय में 50% बढ़ोतरी; अब मिलेंगे ₹9 हजार, आंदोलन समाप्त

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के 57 हजार से अधिक पंचायत सहायकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री...

रुदौली के रामनरेश होटल की रसमलाई में जिंदा कीड़े मिलने का दावा, VIDEO वायरल; SDM ने जांच के दिए निर्देश

by Atul Narain Srivastava
September 16, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के भेलसर स्थित रामनरेश होटल से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से...

sanketik photo

सोने की हॉलमार्किंग फीस में 67% बढ़ोतरी, ₹45 से बढ़कर ₹75 हुआ शुल्क; चांदी पर कोई बदलाव नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

मुंबई, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने त्योहारों से पहले सोने के आभूषण का हॉलमार्किंग शुल्क बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group