मेरठ जिले में रविवार तड़के एक घर में घुसे चोरों ने बुजुर्ग को बंधक बनाकर चोरी की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
पुलिस के मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि घर से सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने तेजपाल को बंधन से मुक्त कर अस्पताल भेजा, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
ताड़ा ने कहा कि मृतक के शरीर पर ऊपरी तौर पर कोई चोट के स्पष्ट निशान नहीं पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय मृतक के परिवार के सदस्य भी घर पर मौजूद थे। घर दो कमरों का है और सुबह शोर सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तथा पुलिस को जानकारी दी।
एसएसपी ने बताया कि मृतक गांव में ब्याज पर पैसा देने का काम करता था। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
उन्होंने कहा कि मृतक की कुछ पुरानी रंजिश की जानकारी भी मिली है और इस पहलू की भी जांच की जा रही है।
एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


