Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ज्वारभाटा: लालबागचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन रात करीब 11 बजे होने की संभावना

admin by admin
September 7, 2025
in देश
0

मुंबई, ज्वारभाटा और तकनीकी चुनौतियों के कारण हुई देरी के बाद, लालबागचा राजा की प्रतिमा का विसर्जन रविवार रात करीब 11 बजे होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आमतौर पर लालबागचा राजा की प्रतिमा को सुबह नौ बजे से पहले दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी के पास अरब सागर में विसर्जित कर दिया जाता है।

शनिवार दोपहर लालबाग से भव्य विसर्जन यात्रा शुरू होने के करीब 28 घंटे बाद तथा कई असफल प्रयासों के बाद उसे एक ‘राफ्ट’ पर पहुंचाया गया।

सुबह के असफल प्रयासों के कारण लालबागचा राजा सार्वजनिक उत्सव मंडल के पदाधिकारियों और मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सावधानी बरतने का निर्णय लिया और पूर्वाह्न 11:40 बजे 4.42 मीटर ऊंची लहरों के कम होने का इंतजार किया।

एक अधिकारी ने बताया, ‘श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच सैकड़ों स्वयंसेवियों और मछुआरों की मदद से प्रतिमा को अंततः शाम 4:45 बजे उसके प्लेटफॉर्म से हटाकर एक नवनिर्मित राफ्ट पर रखा गया।’

लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के मानद सचिव सुधीर सलावी ने संवाददाताओं को बताया कि ज्वार अपेक्षित समय से पहले ही आ गया था, जबकि विसर्जन यात्रा के तहत प्रतिमा निर्धारित समय से 10 से 15 मिनट देरी से वहां पहुंची।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने शुरुआत में प्रतिमा को विसर्जित करने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही हमें एहसास हुआ कि यह ठीक से नहीं हो पा रहा है, इसलिए हमने रुकने का फैसला किया। स्थानीय मछुआरों ने हमें बताया कि अगले ज्वार के दौरान, जो रात 11 बजे के आसपास आने की उम्मीद है, राफ्ट बखूबी संचालित होगा। विसर्जन की अंतिम प्रक्रिया उसी समय की जाएगी।

Tags: ज्वारभाटा: लालबागचा राजा की प्रतिमा
Previous Post

हापुड़ में छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या की

Next Post

मेरठ में बुजुर्ग को बंधक बनाकर चोरी, अस्पताल में मौत

Related Posts

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
देश

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

August 5, 2026
प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली
देश

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

August 5, 2026
नीट पीजी के कट-ऑफ पर्सेंटाइल घटाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को नोटिस
देश

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

August 5, 2026
असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली
देश

असम के नागांव में CRPF की 34 बटालियन कैंप में फायरिंग: ASI ने दो साथियों की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

August 4, 2026
Next Post

मेरठ में बुजुर्ग को बंधक बनाकर चोरी, अस्पताल में मौत

Recent Posts

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

अयोध्या: सरयू नदी में कूदी महिला, पुलिस की तत्परता और स्टीमर से बची जान

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र स्थित ढेमवा पुल से सरयू नदी में छलांग लगाने वाली एक महिला को पुलिस की मुस्तैदी...

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

अयोध्या: चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण में लापरवाही पर DM का एक्शन, 13 इंजीनियरों का रोका वेतन

by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
0

अयोध्या में भव्य चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों में लापरवाही और खराब गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन...

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

अपार आईडी योजना पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने विधान परिषद में सरकार रखा का पक्ष

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने छात्रों के हित में शुरू की गई ‘अपार आईडी’...

SBI कर्मचारी महासंघ की 25 मई से दो-दिवसीय हड़ताल; बैंक ने ग्राहकों को वैकल्पिक लेनदेन की सलाह

भदोही जिले में SBI के पूर्व प्रबंधक पर ग्राहकों के पैसों का गबन करने का मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

भदोही जिले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की गोधना शाखा के प्रबंधक ने पूर्व प्रबंधक के खिलाफ खाता धारकों के...

सपा प्रमुख ने ‘वंदे मातरम’ को अनिवार्य बनाने के फैसले पर उठाए सवाल, क्या मैं जबरदस्ती उसके मुंह में लड्डू डाल सकता हूं?!

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बिहार की बांकीपुर और मध्यप्रदेश की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group