Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा; दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 5, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गोपालगंज चौराहे पर मंगलवार रात करीब आठ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार हादसे में शिवदयाल रावत (35) पुत्र राम अभिलाख, निवासी ग्राम सराय मंझन की मौत हो गई। वहीं विशाल (22) पुत्र जागेश्वर एवं रोहित (22) पुत्र पुत्तूर, निवासी ग्राम सराय मुगल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवदयाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में विशाल और रोहित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतक के पिता राम अभिलाख ने बताया कि उनका बेटा अपनी ससुराल रसूलपुर खुर्द जा रहा था। उनकी बहू कमला देवी के प्रसव के दौरान एक सप्ताह पूर्व नवजात की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह दवा देने जा रहा था। इसी दौरान गोपालगंज चौराहे के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और घायलों का हालचाल जाना। विधायक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से फोन पर वार्ता कर घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Tags: रुदौली में दर्दनाक सड़क हादसा
Previous Post

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने का विवाद; मेटा की वैश्विक टीम आईटी मंत्रालय के अधिकारियों से मिली

Next Post

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

Related Posts

सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ
अयोध्या

रुदौली में श्रीराम के चित्र पर पोस्टर लगाने का मामला, सपा नेता चौधरी शहरयार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 30, 2026
अयोध्या

Ayodhya में 6 नवंबर से शुरू होगा दसवां दीपोत्सव, 30 लाख दीपों से नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

September 30, 2026
अयोध्या

अयोध्या में दुर्गा पूजा और रामलीला की तैयारियों पर नाराजगी, केंद्रीय समिति से अधूरे काम जल्द पूरा कराने की उठाई मांग

September 29, 2026
अयोध्या

अयोध्या में फर्जी पुलिसकर्मी का पर्दाफाश, वर्दी पहनकर करता था अवैध वसूली; ₹7,500 नकद समेत गिरफ्तार

September 27, 2026
Next Post

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

Recent Posts

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

अमरोहा, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़े एक वकील की बीए-एलएलबी की डिग्री रद्द कर...

सीतापुर: ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली अधिकारी बनकर करते थे जालसाजी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सीतापुर, सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने...

PIB फ़ैक्ट चेक: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल गजट फर्जी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) में हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर वायरल...

Hamirpur : डीएम की गाड़ी रोककर बच्चों ने सुनाई स्कूल की शिकायत, बोले- पढ़ाई ठीक नहीं और मिड-डे मील भी खराब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

हमीरपुर के जिलाधिकारी द्वारा एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किये जाने के दौरान स्कूली बच्चों के एक समूह ने उनका...

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

काकामिगाहारा, दूसरे हाफ में तीन गोल गंवाने वाली गत चैम्पियन भारतीय टीम लचर प्रदर्शन के बावजूद आखिरी मिनट में अभिषेक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group