Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका से बदसुलूकी के आरोपी दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में एक ब्यूटीपार्लर संचालिका के साथ बदसुलूकी करने और उसे आधी रात में जबरन गोरखपुर ले जाने के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को उनके ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कसया नगर में ब्यूटीपार्लर संचालित करने वाली एक महिला ने शिकायत की कि कसया थाने में तैनात सिपाही उमाशंकर यादव और महेंद्र सोमवार रात करीब दो बजे उसके घर पहुंचे और जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, दोनों उसे जबरन गोरखपुर स्थित एक ढाबे पर ले गये और वहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और फिर भोर में उसे कसया लाकर छोड़ दिया।

कुमार ने बताया कि ब्यूटीपार्लर संचालिका की शिकायत पर दोनों सिपाहियों के खिलाफ चार और पांच अगस्त की दरमियानी रात को भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (किसी महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से उस पर हमला करने या आपराधिक बल का प्रयोग करना), 140-3 (अपहरण), 351-2 (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किसी व्यक्ति का अपमान करना), 324-4 (उपद्रव या शरारत) और 331-4 (सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले किसी अपराध को अंजाम देने के लिए छिपकर घर में घुसना या सेंधमारी/घर तोड़ना) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और उनकी बर्खास्तगी के लिये विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है। कुमार ने बताया कि इस मामले की विस्तृत जांच भी करायी जा रही है।

Tags: कुशीनगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका
Previous Post

बलिया: मध्याह्न भोजन में थाली के बजाय बच्चों के हाथों में दी गई रोटी-सब्जी, प्रधानाध्यापिका निलंबित

Next Post

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Hamirpur : डीएम की गाड़ी रोककर बच्चों ने सुनाई स्कूल की शिकायत, बोले- पढ़ाई ठीक नहीं और मिड-डे मील भी खराब

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Shahjahanpur : मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शव जलाए, कब्जे की नीयत से वारदात का आरोप; आरोपी हिरासत में

October 1, 2026
Next Post

Neet PG दाखिला प्रणाली की आंतरिक ऑडिट के लिए समिति गठित

Recent Posts

Hamirpur : डीएम की गाड़ी रोककर बच्चों ने सुनाई स्कूल की शिकायत, बोले- पढ़ाई ठीक नहीं और मिड-डे मील भी खराब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

हमीरपुर के जिलाधिकारी द्वारा एक सरकारी स्कूल का निरीक्षण किये जाने के दौरान स्कूली बच्चों के एक समूह ने उनका...

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

काकामिगाहारा, दूसरे हाफ में तीन गोल गंवाने वाली गत चैम्पियन भारतीय टीम लचर प्रदर्शन के बावजूद आखिरी मिनट में अभिषेक...

Ghaziabad : लापता वेटरनरी डॉक्टर का ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कार में मिला शव, इंजेक्शन-दवाइयां बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

गाजियाबाद, नंदग्राम थाना क्षेत्र से लापता हुए 30 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ. शिवम कार्तिकेय भारद्वाज का शव बुधवार को मुरादनगर...

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के पायलट को नायक बताते हुए उसकी सराहना की, जिसने सह-पायलट के...

चंदौली में जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

चंदौली जिले में एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिये बुजुर्ग जापानी नागरिकों को निशाना बनाकर उनके कंप्यूटर और मोबाइल फोन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group