Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
in देश
0

लखनऊ, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बुधवार को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी होने तक टोल वसूली निलंबित कर दी है।

इसके साथ ही परियोजना निष्पादन और पर्यवेक्षण में कथित लापरवाही को लेकर निर्माण करने वाली कंपनी, इंजीनियर और कई अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

गौरतलब है कि 63 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 13 जुलाई को हुआ था और महज कुछ ही सप्ताह के भीतर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हिस्सों और पैचवर्क की व्यापक शिकायतें सामने आ गईं।

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया मंच पर वीडियो पोस्ट कर इस कई करोड़ रुपये के एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता पर गहरी चिंता व्यक्त की थी।

एक्सप्रेसवे पर कार, जीप, वैन के लिए एक तरफ का टोल शुल्क 275 रुपये लिया जा रहा था। हालांकि, टोल पर वार्षिक पास की अनुमति थी।

एनएचएआई ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘पूरी तरह से सुधार होने तक टोल निलंबित कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा। टोल के नुकसान की भरपाई रियायती (निर्माणकर्ता कंपनी) से की जाएगी।

बयान में आगे कहा गया कि यह कार्रवाई 26 जुलाई को एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 64 के पास हुए सड़क धंसने की खबर के बाद हुई है। प्राधिकरण ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। एनएचएआई ने कहा प्रभावित स्थान पर यातायात को ‘डायवर्ट’ कर दिया गया है और आवाजाही सुचारू रूप से चल रही है।

एनएचएआई ने कहा कि उसने निर्माणकर्ता कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड को ‘गैर-निष्पादक’ घोषित करने का प्रस्ताव देते हुए नोटिस जारी किया है, जिससे वह भविष्य की एनएचएआई परियोजनाओं के लिए बोली लगाने के लिए अयोग्य हो जाएगी।

इसके अलावा कंपनी पर प्रदर्शन गारंटी के दो प्रतिशत के बराबर जुर्माना लगाने, फर्म के राजमार्ग प्रमुख और अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ तीन साल तक के लिए प्रतिबंध तथा निर्माणकर्ता की प्रदर्शन रेटिंग घटाने का प्रस्ताव करते हुए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

प्राधिकरण ने कहा कि निर्माणकर्ता को प्रभावित हिस्से की मरम्मत अपने खर्च पर करने का निर्देश दिया गया है, जिसकी लागत इस समय लगभग तीन करोड़ रुपये अनुमानित है।

एनएचएआई ने निर्माण एजेंसी के परियोजना प्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता, स्वतंत्र इंजीनियर सुरेंद्र कुमार और आवासीय इंजीनियर यतेंद्र कुमार को परियोजना से हटा दिया है तथा उन्हें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, एनएचएआई और एनएचआईडीसीएल की परियोजनाओं से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

प्राधिकरण ने मौजूदा परियोजना निदेशक नकुल प्रकाश वर्मा को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया है और कहा है कि कथित लापरवाही को लेकर उनके और पूर्व परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के खिलाफ आरोप पत्र जारी किए जा रहे हैं।

एनएचएआई ने कहा कि वह परियोजना के स्वतंत्र इंजीनियर थीम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को भविष्य में एनएचएआई परियोजनाओं में भाग लेने से प्रतिबंधित करने के लिए नोटिस भी जारी कर रहा है।

Tags: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे
Previous Post

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

Next Post

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

Related Posts

देश

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

October 1, 2026
देश

PIB फ़ैक्ट चेक: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल गजट फर्जी

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

October 1, 2026
उत्तर प्रदेश

कक्षा 9 की नई NCERT किताब में ‘सत्यमेव जयते’ और ‘यतो धर्मस्ततो जयः’ का उल्लेख, प्राचीन ग्रंथों से जोड़े गए संस्थानों के ध्येय वाक्य

September 30, 2026
Next Post

भाजपा जनता को धोखा देने के लिए जानबूझकर हारी उपचुनाव, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला

Recent Posts

डीजल की बिक्री पर लिमिट नहीं लगा सकती निजी कंपनियां, सरकार ने Jio-bp और नायरा को दिया स्पष्ट संदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

नई दिल्ली, डीजल की खुदरा और थोक कीमतों में बड़े अंतर के चलते निजी पेट्रोल पंपों पर बढ़ी मांग के...

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

भदोही, जिले में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार करने और सड़क...

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

अमरोहा, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़े एक वकील की बीए-एलएलबी की डिग्री रद्द कर...

सीतापुर: ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली अधिकारी बनकर करते थे जालसाजी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सीतापुर, सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group