Thursday, October 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका को चीन का बड़ा झटका: जवाबी कार्रवाई का किया ऐलान, ड्रोन एक्सपोर्ट पर भी लगाई रोक

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 5, 2026
in अंतराष्ट्रीय
0

वॉशिंगटन द्वारा हाल में लगाये गए प्रतिबंधों के जवाब में चीन ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ कई आर्थिक कदमों की घोषणा की। इनमें अमेरिका को ड्रोन के निर्यात पर नियंत्रण और छह अमेरिकी कंपनियों के साथ कारोबार पर रोक लगाना शामिल है।

सितंबर में चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अमेरिका की यात्रा करने की संभावना के बीच दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के मध्य तनाव बढ़ रहा है जबकि मई में बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात के दौरान रिश्ते बेहतर होने के संकेत मिले थे।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि ये प्रतिबंध अमेरिका की कुछ हालिया कार्रवाई के जवाब में लगाए गए हैं। इनमें अमेरिकी संघीय संचार आयोग (एफसीसी) द्वारा चीनी ड्रोन के आयात पर रोक लगाना और गृह सुरक्षा विभाग का वह फैसला शामिल है जिसके तहत बंधुआ मजदूरी से बनी वस्तुओं के आयात को रोकने के लिए 43 चीनी कंपनियों को ‘उइगर बंधुआ मजदूरी निवारण अधिनियम’ की सूची में शामिल किया गया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ये कदम दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच बनी अहम सहमति का गंभीर उल्लंघन करते हैं और चीन के वैध अधिकारों और हितों को भारी नुकसान पहुंचाते हैं। इसके जवाब में चीन के पास आवश्यक जवाबी कदम उठाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।

बयान में यह कहा गया है कि कि चीन संयम बरत रहा है और अमेरिका से अनुरोध किया गया है कि वह बीजिंग के खिलाफ लगाये गए प्रतिबंधों को रद्द करे और अपने ‘‘गलत व्यवहार’’ को बंद करे। साथ ही, यह चेतावनी भी दी गई कि अगर अमेरिका चीन के खिलाफ नये प्रतिबंध लागू करता है, तो वाशिंगटन पर और प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

‘एप्लाइड डीएनए साइंसेज’, इंक और गैर-सरकारी समूह ‘ह्यूमन राइट्स इन चाइना’ समेत छह अमेरिकी संस्थाओं पर चीन की संस्थाओं के साथ व्यापार या अन्य गतिविधियों में शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि वह आयात किए गए प्रिंटिंग सॉफ़्टवेयर और कार्यालय में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण से राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव की जांच कर रहा है लेकिन उसने प्रभावित कंपनियों के नाम नहीं बताए।

दिसंबर में अमेरिकी एफसीसी ने नये चीनी ड्रोन के आयात पर रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में ड्रोन के कुछ मॉडल को मंजूरी देने के लिए इस रोक में बदलाव किया गया।

पिछले हफ्ते, उसने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरे का हवाला देते हुए विदेश में बने नये ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’ और पावर इनवर्टर के आयात पर भी रोक लगा दी। चीन को लक्षित करते हुए यह कदम उठाया गया।

Tags: अमेरिका को चीन का
Previous Post

रुदौली: चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर

Next Post

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फ़ाइनल में

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

Flydubai Pilot : भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया नायक, सह-पायलट के हमले के बाद बची 174 यात्रियों की जान

October 1, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियाई खेलों में सुनील कुमार ने रचा इतिहास, ग्रीको-रोमन कुश्ती में जीता कांस्य; निशा दहिया का अभियान समाप्त

September 30, 2026
Next Post

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे क्षतिग्रस्त: NHAI ने टोल वसूली रोकी, दिए मरम्मत के आदेश

Recent Posts

Flydubai Flight: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई उड़ान में हमले की वजह अब भी रहस्य, जांच जारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

यरुशलम, इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में अपने कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले ओमानी सह-पायलट के मकसद...

भदोही: गर्भवती को भर्ती न करने और सड़क किनारे प्रसव के मामले में चार डॉक्टर व स्टाफ नर्स दोषी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

भदोही, जिले में एक गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करने से कथित तौर पर इनकार करने और सड़क...

Amroha : लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े वकील की BA-LLB डिग्री रद्द, 12वीं का प्रमाणपत्र फर्जी मिलने पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

अमरोहा, वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कथित तौर पर जुड़े एक वकील की बीए-एलएलबी की डिग्री रद्द कर...

सीतापुर: ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, नकली अधिकारी बनकर करते थे जालसाजी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सीतापुर, सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को सस्ते नीलामी वाले सोने की व्यवस्था करने और खराब नोटों को बदलने के बहाने...

PIB फ़ैक्ट चेक: बैंकों में हर शनिवार छुट्टी का वायरल गजट फर्जी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 1, 2026
0

सोशल मीडिया पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSU Banks) में हर शनिवार सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने को लेकर वायरल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group