Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

किसी बात को लेकर अगर मन बदल जाए तो दिमाग क्या सोचता है?

admin by admin
September 5, 2025
in Featured
0

एक ऐसे गेम शो की कल्पना कीजिए, जिसमें प्रस्तोता प्रतिभागी से तीन विकल्पों.. ए, बी और सी में से कोई एक चुनने को कहता है।

मान लीजिए, प्रतिभागी विकल्प बी चुनता है। इसके बाद प्रस्तोता शेष दो विकल्पों में से एक (मान लीजिए सी) को खोलकर दिखाता है कि वहां इनाम नहीं है। अब प्रतिभागी से पूछा जाता है कि क्या वह अपना मन बदलना चाहता है और ए को चुनना चाहता है, या फिर अपनी पहली पसंद बी पर ही कायम रहना चाहता है।

दिल और दिमाग के बीच असमंजस की यह पहेली ‘‘मोंटी हॉल’’ समस्या के नाम से चर्चित है और दशकों से गणितज्ञों को आकर्षित करती रही है। लेकिन यह इस बात पर भी रोशनी डालती है कि हमारा मस्तिष्क और मन कैसे काम करता है, विशेषकर तब जब हम अपना मन बदलते हैं।

क्यों कुछ लोग अपना मन बदलते हैं और कुछ नहीं?

मनोवैज्ञानिक शोध के अनुसार, मन बदलने की प्रक्रिया को समझने के लिए ‘मेटाकॉग्निशन’ की अवधारणा का उपयोग किया जाता है। सरल शब्दों में, मेटाकॉग्निशन वे मानसिक और जैविक प्रक्रियाएं हैं, जो हमें बताती हैं कि हम किसी कार्य को कितना सही कर रहे हैं — जैसे हमारे भीतर की आवाज़ जो कहती है कि ‘‘कुछ गड़बड़ है’’ या ’’सब ठीक चल रहा है।

आमतौर पर, जब हमें अपनी पहली पसंद पर भरोसा कम होता है, तब हम मन बदलते हैं। लेकिन शोध से पता चला है कि लोग उतनी बार मन नहीं बदलते जितना कि हम सोचते हैं, भले ही वे अपनी पसंद को लेकर असमंजस में हों।

हालांकि, जब लोग अपना मन बदलते हैं, तो अक्सर वे बेहतर निर्णय लेते हैं। इस निर्णय क्षमता को ‘‘मेटाकॉग्निटिव सेंसिटिविटी’’ कहा जाता है।

शोध में यह भी पाया गया है कि जब लोगों को समय की कमी में निर्णय लेना पड़ता है, तब वे बेहतर ढंग से तय कर पाते हैं कि उन्हें मन बदलना चाहिए या नहीं।

मन बदलने से पहले ही दिखने लगती है मस्तिष्क की गतिविधि

एक और दिलचस्प सवाल यह है कि हम कब मन बदलते हैं? ज़ाहिर है, यह पहली पसंद के बाद ही हो सकता है। लेकिन प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने प्रतिभागियों के मस्तिष्क की गतिविधि को पहली पसंद से पहले ही मापा और कुछ सेकंड पहले ही यह अनुमान लगाया जा सका कि वे मन बदलने वाले हैं।

इससे यह संकेत मिलता है कि मस्तिष्क की ऐसी गतिविधि को पहचानकर हम अपनी पहली पसंद को ही बेहतर बना सकते हैं, जिससे बाद में मन बदलने की ज़रूरत ही न पड़े। इस तरह की ट्रेनिंग खासकर स्वास्थ्य, रक्षा और जोखिमपूर्ण निर्णय लेने वाले क्षेत्रों में फायदेमंद हो सकती है।

हम अपना मन ज़्यादा बार क्यों नहीं बदलते?

शोध से साफ़ है कि मन बदलना अक्सर बेहतर परिणाम देता है, फिर भी लोग ऐसा करने से हिचकते क्यों हैं? इसके दो प्रमुख कारण बताए गए हैं:

1 – संज्ञानात्मक प्रयास : मन बदलना एक मानसिक मेहनत है। यह तभी होता है जब हम पहली पसंद का गंभीरता से मूल्यांकन करते हैं, जो हर निर्णय में जरूरी नहीं होता। उदाहरण के लिए, अगर आप गलती से गलत ब्रांड का संतरे का पेय खरीद लें, तो उसका ज्यादा असर नहीं होगा। इसलिए, रोजमर्रा के छोटे निर्णयों में लोग मन बदलने की ज़हमत नहीं उठाते।

2 – सामाजिक व्यवहार और छवि : बार-बार मन बदलने को अविश्वसनीयता का संकेत माना जा सकता है, जो व्यक्तिगत और पेशेवर रिश्तों में नुकसानदायक हो सकता है। लोग अक्सर सामाजिक स्वीकृति बनाए रखने के लिए अपने फैसलों पर अड़े रहते हैं।

मन बदलने की भविष्य की दिशा

मस्तिष्क की गतिविधि के आधार पर यह जान पाना कि कब कोई व्यक्ति सही निर्णय की ओर बढ़ रहा है, भविष्य में व्यक्तिगत और सामाजिक निर्णयों की गुणवत्ता सुधारने में सहायक हो सकता है।

और हां, ‘मोंटी हॉल’ समस्या पर वापस आएं, तो अगर कभी आपको ऐसा विकल्प मिले तो यकीन मानिये, मन बदलना ही बेहतर होगा। गणितीय रूप से देखा जाए, तो पहली पसंद से हटकर विकल्प बदलने से जीत की संभावना दोगुनी हो जाती है।

द कन्वरसेशन

Tags: किसी बात को लेकर अगर मन बदल
Previous Post

हरदोई: यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती की गोली मारकर हत्या; मां और भाई गिरफ्तार

Next Post

सहारनपुर में कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
Next Post

सहारनपुर में कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

Recent Posts

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

रुदौली में गलत ऑपरेशन करने के आरोप में वांछित फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में...

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

अयोध्या: नगर निगम के अभियान में ठेले वाले की मौत और ठेला टूटने पर फूटा गुस्सा, बैकफुट पर प्रशासन

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, अंगूरी बाग (प्राथमिक पाठशाला के समीप) में रविवार को नगर निगम के प्रवर्तन दल द्वारा चलाए गए अभियान के...

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

अयोध्या में सावन के पहले सोमवार से पहले व्यवस्थाओं को लेकर पुरोहित समाज में नाराजगी, तख्त-छप्पर हटाने से उपजा आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, सावन के पहले सोमवार को लेकर रामनगरी में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, लेकिन दूसरी तरफ व्यवस्थाओं को...

Exhicon Events Media Solutions:  भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

Exhicon Events Media Solutions: भारत की कुल इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के 25% तक पहुँचीं

by Atul Narain Srivastava
August 2, 2026
0

अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000...

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

एटा में ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, एक कांवड़िये की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 2, 2026
0

एटा जिले के निकट मैनपुरी-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार ट्रक ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group