अयोध्या, रुदौली की प्रसिद्ध कंपनी एग्ज़िकॉन इवेंट्स मीडिया सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपनी वेन्यू इंफ्रास्ट्रक्चर विकास परियोजनाओं का दायरा बढ़ाकर 1,25,000 वर्गमीटर कर लिया है, जो पूरे भारत वर्ष की वर्तमान लगभग 5,00,000 वर्गमीटर परिचालन इनडोर प्रदर्शनी क्षमता का 25 प्रतिशत है।
यह उपलब्धि कंपनी को देश की सबसे बड़ी निजी प्रदर्शनी अवसंरचना विकास कंपनियों में स्थापित करती है तथा भारत के तेजी से विकसित हो रहे इवेंट्स, प्व्यापार सम्मेलन एवं प्रदर्शनी उद्योग को नई गति प्रदान करती है।
कंपनी की विकासाधीन परियोजनाओं में से 60,000 वर्गमीटर से अधिक प्रदर्शनी केंद्रों का निर्माण वित्तीय वर्ष 2026–27 के दौरान पूरा हो जाने की संभावना है, जिससे भारत की प्रदर्शनी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
इस श्रृंखला की नवीनतम उपलब्धि भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2027 के लिए यशोभूमि, नई दिल्ली में 30,000 वर्गमीटर प्रदर्शनी अवसंरचना के निर्माण का कार्य एग्ज़िकॉन को सौंपा जाना है।
प्रदर्शनी स्थलों के विकास के साथ-साथ एग्ज़िकॉन ने वेन्यू ऐज़ सर्विस ( VAS) मॉडल विकसित किया है, जिसके अंतर्गत स्थल विकास, संचालन एवं रखरखाव, प्रदर्शनी अवसंरचना, स्थल प्रबंधन तथा आयोजन संचालन जैसी सभी सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाती हैं।
इससे स्वेन्यू ऑनर्स को परिसंपत्तियों का अधिकतम उपयोग, बेहतर संचालन क्षमता तथा दीर्घकालिक आर्थिक मूल्य प्राप्त होता है।
इस अवसर पर एग्ज़िकॉन समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एम. क्यू. सैयद ने कहा,
“भारत की वर्तमान इनडोर प्रदर्शनी क्षमता के एक-चौथाई के बराबर विकास परियोजनाओं तक पहुँचना देश में विश्वस्तरीय प्रदर्शनी अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
भारत के प्रदर्शनी एवं सम्मेलन क्षेत्र के विस्तार के साथ हमारा लक्ष्य ऐसे आधुनिक प्रदर्शनी स्थल विकसित करना है, जिन्हें उत्कृष्ट संचालन, रखरखाव और समग्र अवसंरचना सेवाओं का समर्थन प्राप्त हो तथा जो आयोजकों और स्थल स्वामियों दोनों के लिए दीर्घकालिक एवं सतत मूल्य का निर्माण करें।
देशभर में अपनी बढ़ती उपस्थिति और व्यापक कार्यान्वयन क्षमता के साथ एग्ज़िकॉन भारत को विश्व के अग्रणी प्रदर्शनी एवं सम्मेलन गंतव्यों में स्थापित करने के लिए आवश्यक आधुनिक प्रदर्शनी अवसंरचना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।










