सहारनपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दंपति को टक्कर मार दी जिसके कारण पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था।
पुलिस क्षेत्राधिकारी मुनीष चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम राशिद (50) अपनी पत्नी मुन्नी (45) के साथ मोटरसाइकिल से बैंक जा रहा था, तभी बेहट चौराहे पर एक अनियंत्रित कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
चंद्र ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान राशिद की मौत हो गई, जबकि मुन्नी का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने कार चला रहे आरोपी कांस्टेबल आकाश को चिकित्सा जांच के लिए भेजा, लेकिन उसके शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई।


