Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

इस सप्ताह कंपनी ‘ओरिजिन एनर्जी’ के ग्राहकों को पता चला कि डेटा सेंध में उनकी निजी जानकारी चोरी हो गई है। वे क्वांटस, ऑप्टस और मेडिकेयर जैसी दूसरी बड़ी कंपनियों के उन ग्राहकों में शामिल हो गए हैं, जिनका डेटा हाल के वर्षों में हैक हुआ है।

ओरिजिन के लगभग 48 लाख ग्राहक हैं, जिससे यह देश की सबसे बड़ी बिजली और गैस खुदरा आपूर्ति कंपनी बन गई है, लेकिन कंपनी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि कितने लोग डेटा चोरी से प्रभावित हुए हैं।

शुक्रवार को, एक मीडिया संस्थान ने बताया कि कथित हैकर ने ओरिजिन के साथ समझौता करने के बाद ग्राहकों का डेटा लीक न करने पर सहमति जताई है।

हालांकि, ओरिजिन ने अभी तक ऐसे किसी समझौते की पुष्टि नहीं की है, फिर भी ग्राहकों को किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या ईमेल को लेकर सावधान रहने की सलाह दी गई है। कृत्रिम मेधा (एआई) के दौर में, अतिरिक्त सावधानी बरतने पर जोर दिया गया है।

ओरिजिन के डेटा सेंध के मामले में अब तक हमें क्या पता है :

यह मामला इस सप्ताह की शुरुआत में तब सामने आया जब कथित हैकर ने ‘द ऑस्ट्रेलियन’ अखबार से संपर्क करके दावा किया कि उसने ओरिजिन के 20 लाख ग्राहकों के रिकॉर्ड तक पहुंच बना ली है।

ओरिजिन ने पुष्टि की कि डेटा में ‘‘नाम, पता, जन्म तिथि, फोन नंबर और खाता जानकारी, साथ ही क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार अंक या बैंक खाते के आखिरी तीन अंक शामिल हो सकते हैं’’।

इनमें से कुछ विवरण, जैसे क्रेडिट कार्ड के आखिरी चार अंक, ऑप्टस और क्वांटास में हुई पिछली सेंधमारी से कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते हैं, जिससे ग्राहकों को चुनिंदा तरीके से फर्जी लिंक भेजकर आसानी से निशाना बनाया जा सकता है।

एआई की मदद से अपराधी पहले से कहीं ज्यादा आसानी से लक्ष्य तय कर सकते हैं : पते, ईमेल और फोन नंबर के अलावा, क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते की अतिरिक्त निजी जानकारी का मतलब है कि अपराधी संभावित लक्ष्य की पूरी जानकारी आसानी से निकाल सकते हैं।

एआई में तेजी से हो रही तरक्की के साथ, साइबर ठगों के पास ज्यादा उन्नत टूल और विश्लेषण की सुविधा है, जिससे वे लोगों को निशाना बनाने के लिए आसानी से चुन सकते हैं।

उदाहरण के लिए, चैटजीपीट या किसी अन्य बड़े एआई मॉडल के आने से पहले, अगर किसी हैकर के पास 20 लाख लोगों का डेटा होता, तो उसे साइबर ठगी के लिए डेटा का विश्लेषण करने में काफी लंबा समय लगाना पड़ता।

अब, वे ग्राहक से जुड़ा सटीक डेटा खोजने के लिए तुरंत रिकॉर्ड को स्कैन कर सकते हैं; जैसे, पोस्टकोड के जरिए समृद्ध इलाकों को लक्ष्य करके लोगों के समूह या खास व्यक्तियों का पता लगाना।

ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने के लिए लक्ष्य की पहचान करने के वास्ते निजी जानकारी को सोशल मीडिया पोस्ट को एआई सर्च के साथ मिलाया जा सकता है। पीड़ितों के नाम, और ईमेल पते, फोन नंबर और सोशल मीडिया गतिविधियों को आपस में जोड़कर हैकर अपने लक्ष्य को और सटीक बना सकते हैं।

हैकर एआई का इस्तेमाल करके लीक हुई निजी जानकारी से तेजी से फर्जी दस्तावेज भी बना सकते हैं।

खुद को कैसे बचाया जा सकता है : किसी भी हैकिंग की घटना के बाद सबसे अच्छी सलाह यही है कि आप ज्यादा सावधान रहें। अगर आपने यूटिलिटी सेवाओं के लिए ‘डायरेक्ट डेबिट’ की सुविधा स्वीकार की हुई है, तो अभी के लिए बैंक की जानकारी हटाने और हर बार ‘मैन्युअल’ रूप से बिल का भुगतान करने के बारे में सोचें।

ओरिजिन, बैंक या सरकार की तरफ से होने का दावा करने वाले किसी भी अनजान ईमेल, संदेश या फोन कॉल को लेकर ज्यादा सतर्क रहें। जवाब देने में जल्दबाजी न करें, साइबर अपराधी अक्सर अपनी मांगों में जल्दबाजी का माहौल बनाते हैं।

अगर आपको ओरिजिन की तरफ से होने का दावा करने वाला कोई संदेश मिलता है, तो उसमें दिए गए किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही दिए गए फोन नंबर पर कॉल करें। इसके बजाय, ओरिजिन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या कंपनी से ऐसी जानकारी का इस्तेमाल करके संपर्क करें जिसके बारे में आप पहले से जानते हैं कि वह सही है।

(द कन्वरसेशन)

Tags: Origin Energy में डेटा सेंध
Previous Post

कानपुर देहात: मेज पर नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

Next Post

परीक्षा विवादों के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव, अधिकारियों का एक के बाद एक तबादला

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Thailand की बाल वाटिका में पुलिस अफ़सर ने शिक्षिका की गोली मारकर हत्या की

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
Next Post

परीक्षा विवादों के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव, अधिकारियों का एक के बाद एक तबादला

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group