अयोध्या, कोतवाली रुदौली पुलिस ने गलत ऑपरेशन करने के संगीन आरोप में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुदौली संजय मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली रुदौली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 411/2026, धारा 105 बीएनएस (BNS) के तहत वांछित अभियुक्त विनोद कुमार (पुत्र माताफेर), निवासी ग्राम हयातनगर, कोतवाली रुदौली, अयोध्या को रविवार को कनाती मस्जिद हयातनगर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अभियुक्त पर गलत ऑपरेशन करने के मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा उसे नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: अभियुक्त को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य, शुजागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल रवि चौधरी शामिल रहे।










