Sunday, September 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान: Differentiating Terms पर हम न झुकेंगे और न ही कमजोर पड़ेंगे

admin by admin
August 29, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर बातचीत जारी है लेकिन भारत कभी भी विभेदकारी शर्तों के आगे नहीं झुकेगा।

इसके साथ ही गोयल ने भरोसा जताया कि अमेरिका द्वारा भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए 50 प्रतिशत शुल्क का देश की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

गोयल ने यहां एक उद्योग सम्मेलन में कहा, “अगर कोई अच्छा मुक्त व्यापार समझौता करना चाहता है तो हम हमेशा तैयार हैं। लेकिन अगर कोई भेदभाव करेगा तो हम न झुकेंगे और न ही कमजोर पड़ेंगे, बल्कि मिलकर आगे बढ़ेंगे।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया है।

इस कदम को भारत पर दबाव बनाने की रणनीति माना जा रहा है ताकि प्रस्तावित व्यापार समझौते में अमेरिका को कृषि और डेयरी के संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक बाजार पहुंच मिल सके।

भारत ने इन शुल्कों को अनुचित और अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा है कि किसानों और पशुपालकों के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा।

गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि निर्यात में विविधता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इस साल का निर्यात आंकड़ा वित्त वर्ष 2024-25 के 825 अरब डॉलर के रिकॉर्ड से आगे निकल जाएगा।

उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में भारत की हिस्सेदारी अभी भी कम है लिहाजा किसी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी और परमाणु प्रतिबंधों जैसे गतिरोधों का पहले भी बखूबी सामना किया है।

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते के बारे में गोयल ने कहा, ‘हमारी इस समझौते को लेकर अमेरिका के साथ बात चल रही है। इसका पहला चरण इस साल अक्टूबर-नवंबर तक पूरा करने की हमारी योजना है।

दोनों देशों के बीच अब तक पांच दौर की बातचीत हो चुकी है जबकि 25 अगस्त को होने वाला छठा दौर स्थगित कर दिया गया है। अभी तक नई तारीखों का भी कोई ऐलान नहीं हुआ है।

Tags: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान
Previous Post

आकाश आनंद बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक बने

Next Post

इजराइल ने गाजा सिटी को खतरनाक युद्धक्षेत्र किया घोषित, दो बंधकों के शव बरामद, सैन्य अभियान तेज!!

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

September 27, 2026
ai photo
Featured

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

September 26, 2026
अंतराष्ट्रीय

एशियन गेम्स 2026: कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, सावन बरवाल ने रचा इतिहास; पदक तालिका 30 तक पहुंची

September 26, 2026
अयोध्या

Watch, अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए पहुंची NSG टीम, करीब एक घंटे तक अधिकारियों से हुई चर्चा

September 26, 2026
Next Post

इजराइल ने गाजा सिटी को खतरनाक युद्धक्षेत्र किया घोषित, दो बंधकों के शव बरामद, सैन्य अभियान तेज!!

Recent Posts

अयोध्या में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में इंजीनियर का शव मिलने से हड़कंप

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या  में यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से...

Watch, अयोध्या में आंधी-बारिश का कहर, कार पर गिरा विशाल बरगद; आकाश वर्मा की मौत, एक घायल

by Atul Narain Srivastava
September 27, 2026
0

अयोध्या, जिले में तेज आंधी और बारिश के बीच शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा...

बरेली: दुष्कर्म, अश्लील वीडियो सार्वजनिक होने से आहत पीड़िता की आत्महत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने और इससे आहत होकर...

Asian Games : में भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, श्रेयस अय्यर की टीम के सामने जापानी परिस्थितियों में ढलने की चुनौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 27, 2026
0

निशिन, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम का सामना एशियाई खेलों के पहले मैच में सोमवार को...

ai photo

जेन जी बनाम जेन एक्स: ऑफिस में छोटी-छोटी बातों पर क्यों बढ़ रहा है पीढ़ियों का अंतर? क्या संवाद का तरीका बन रहा बड़ी वजह!?

by Atul Narain Srivastava
September 26, 2026
0

नई दिल्ली, कार्यस्थल पर अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों के साथ काम करने के दौरान संवाद को लेकर मतभेद बढ़ते नजर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group