Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इजराइल ने गाजा सिटी को खतरनाक युद्धक्षेत्र किया घोषित, दो बंधकों के शव बरामद, सैन्य अभियान तेज!!

admin by admin
August 29, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

इजराइल ने शुक्रवार को गाजा के सबसे बड़े शहर गाजा सिटी को खतरनाक युद्धक्षेत्र घोषित कर दिया और कहा कि वह योजनाबद्ध आक्रमण के ‘‘प्रारंभिक चरण’ में है। इस कदम की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की जा रही है।

यह शहर उन जगहों में से एक है जहां इज़राइल ने पिछले महीने सुबह 10 बजे से रात आठ बजे तक भोजन और सहायता सामग्री पहुंचाने के लिए लड़ाई रोक दी थी।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने दो बंधकों के शव बरामद किए हैं। इसके साथ ही इसने अपने सैन्य अभियान में और तेजी लाने का संकल्प लिया।

सैन्य प्रवक्ता अविचाय अद्राई ने कहा, ‘‘हम तब तक अपने हमले तेज करते रहेंगे जब तक कि हम सभी अपहृत बंधकों को वापस नहीं ले आते और हमास को खत्म नहीं कर देते। इजराइल ने शुक्रवार को कहा कि उसकी सेना ने दो बंधकों के शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें एक इजराइली व्यक्ति भी शामिल है, जो 7 अक्टूबर, 2023 को हुए हमले में मारा गया था।

There is food in Gaza.

Hamas is deliberately starving the hostages.

LET THEM GO NOW!🎗️ pic.twitter.com/cZQQjpZ2wy

— Israel ישראל (@Israel) August 28, 2025

 

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि किबुत्ज़ बेरी के इलान वेइस और एक अन्य अज्ञात बंधक के शव इजराइल लाए गए हैं।

गाजा सिटी, दीर अल-बलाह और मुवासी में ‘‘रणनीतिक रोक’’ लागू रही। इन तीन जगहों पर लाखों विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब इजराइल अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रहा है और गाजा सिटी पर कब्जा करने के लिए हजारों सैनिकों को तैनात कर रहा है।

इजराइल की सेना ने यह नहीं बताया कि उसने दिन में युद्ध शुरू करने की योजना के बारे में निवासियों या सहायता समूहों को सूचित किया है या नहीं।

इजराइल ने पहले भी कहा है कि गाजा सिटी हमास का गढ़ है जहां बारूदी सुरंगों का जाल बिछा है। यह शहर इस क्षेत्र के कुछ महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का भी केंद्र है।

संयुक्त राष्ट्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर इजराइल अपनी योजना के अनुसार हमला करता है, तो इस क्षेत्र में अस्पतालों के बिस्तरों की आधी क्षमता खत्म हो सकती है।

संगठन ‘इंटीग्रेटेड फूड सिक्योरिटी फेज क्लासिफिकेशन’ (आईपीसी) ने कहा कि भुखमरी की समस्या लड़ाई और इजराइल द्वारा अधिकांश सहायता पर रोक लगाए जाने के कारण उत्पन्न हुई है, तथा व्यापक विस्थापन और खाद्य उत्पादन में गिरावट के कारण यह समस्या और भी बढ़ गई है।

वहीं, गाजा में सक्रिय सहायता समूहों के गठबंधन का समन्वय करने वाली ‘नॉर्वेजियन रिफ्यूजी काउंसिल’ ने कहा कि इजराइल द्वारा बड़े पैमाने पर जमीनी हमले की तैयारी किए जाने के कारण आपूर्ति चुनौतीपूर्ण हो गई है।

Tags: इजराइल ने गाजा सिटी को
Previous Post

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का ऐलान: Differentiating Terms पर हम न झुकेंगे और न ही कमजोर पड़ेंगे

Next Post

भदोही में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

भदोही में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

Recent Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group