Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकती है विटामिन बी6 की अत्यधिक मात्रा

admin by admin
July 4, 2025
in Featured
0

(द कन्वरसेशन) ऑस्ट्रेलिया के औषधि नियामक ने दावा किया है कि विटामिन बी6 की अत्यधिक मात्रा तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचाने सहित ऐसे कई घातक दुष्प्रभाव उत्पन्न कर सकती है जो हमारी सोच से कहीं अधिक होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की दवा नियामक संस्था ‘थेरेप्यूटिक गुड्स एडमिनिस्ट्रेशन’ (टीजीए) ने यह दावा किया है।

इस सप्ताह के शुरु में एबीसी की एक रिपोर्ट में बताया गया कि टीजीए के एक प्रवक्ता के मुताबिक, विटामिन बी6 के दुष्प्रभावों की गंभीरता का अब तक शायद कमतर ही आकलन किया गया था।

बहरहाल, सुरक्षा संबंधी चिंताओं के मद्देनजर, विटामिन बी6 की उच्च मात्रा वाले सप्लीमेंट की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।

देशभर में लोगों के रक्त के नमूनों में विटामिन बी6 की जांच करने वाले एक पैथोलॉजिस्ट ने बताया कि मई में की गई जांच में लगभग 4.5 प्रतिशत नमूनों में ऐसे संकेत मिले जो तंत्रिकाओं को नुकसान की संभावना की ओर इशारा करते हैं।

*** विटामिन बी6 क्या है?

विटामिन बी6 को पायरीडॉक्सीन भी कहा जाता है। यह शरीर में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा के चयापचय में अहम भूमिका निभाता है। यह मस्तिष्क में न्यूरोट्रांस्मीटर के उत्पादन, प्रतिरक्षा प्रणाली के समर्थन और हीमोग्लोबिन उत्पादन में भी सहायक होता है। मस्तिष्क के कामकाज और व्यक्ति के मिजाज के नियमन में न्यूरोट्रांस्मीटर की अहम भूमिका होती है।

सामान्य आहार – जैसे मांस, अनाज, फल और सब्ज़ियों – से पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी6 प्राप्त होता है। कुछ महिलाएं गर्भावस्था या मासिक धर्म की समस्या के दौरान विटामिन बी6 सप्लीमेंट लेती हैं।

*** खुराक और जोखिम

अधिकतर वयस्कों के लिए विटामिन बी6 की 1.3 से 1.7 मिलीग्राम दैनिक खुराक पर्याप्त मानी जाती है। वर्तमान में विटामिन बी6 के 5–200 मिलीग्राम तक की खुराक वाले सप्लीमेंट बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचे जा सकते हैं लेकिन 200 मिलीग्राम से अधिक खुराक के लिए चिकित्सक की सलाह आवश्यक है।

*** विटामिन बी6 की अधिक मात्रा लेने पर क्या होता है?

लंबे समय तक अधिक मात्रा में विटामिन बी6 लेने से ‘पेरिफेरल न्यूरोपैथी’ का खतरा बढ़ सकता है, जिसमें हाथ-पैरों में झनझनाहट, दर्द या कमजोरी महसूस होती है। अधिकतर मामलों में सप्लीमेंट बंद करने पर लक्षण धीरे-धीरे समाप्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में स्थिति में सुधार होने में तीन महीने से दो वर्ष तक का समय लग सकता है।

टीजीए के अनुसार, 2023 से अब तक विटामिन बी6 से संबंधित ‘न्यूरोपैथी’ के 174 मामले दर्ज किए गए हैं।

*** विटामिन बी6 की अधिकता से होने वाली समस्याओं के कौन से लक्षणों पर ध्यान दें?

1 – हाथ-पैरों का सुन्न होना या दर्द होना

2 – संतुलन या तालमेल की समस्या

3 – पेट में जलन या मतली

विशेषज्ञों की सलाह है कि जो लोग विटामिन बी6 की प्रतिदिन 50 मिलीग्राम या उससे अधिक खुराक छह महीने से अधिक समय तक ले रहे हैं, उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रहना चाहिए।

Tags: तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर सकती है
Previous Post

बरेली के ग्रामीण क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार

Next Post

स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा-उनकी सोच आज भी करती है प्रेरित

Related Posts

Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
Featured

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

September 20, 2026
Featured

AI विकास धीमा करने के आरोप में Anthropic, OpenAI, SpaceXAI और Google पर मुकदमा, कंपनियों पर मिलीभगत का दावा

September 20, 2026
Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Next Post

स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा-उनकी सोच आज भी करती है प्रेरित

Recent Posts

Lucknow: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत मांगों को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

Lucknow, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों ने काला बैज लगाकर...

Watch, Lucknow: इंदिरा नगर के अंबेडकर चौराहे पर ओवरलोड पिकअप पलटने से बची, उठे सुरक्षा पर सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

Lucknow, इंदिरा नगर के तकरोही चौकी क्षेत्र स्थित अंबेडकर चौराहे पर सोमवार सुबह लोहे से लदी एक बोलेरो मैक्स पिकअप...

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

by Atul Narain Srivastava
September 22, 2026
0

अयोध्या, सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड गनौली (रौजागांव) के सामान्य निकाय की बैठक मंगलवार को समिति परिसर में हुई। बैठक...

बलरामपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के DJ की तेज आवाज के बीच 7 वर्षीय बच्चों की हुई मौत, CCTV फुटेज वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

बलरामपुर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे के बीच एक निजी स्कूल...

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group