Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने के मामले की शुरुआती जांच में वारदात के पीछे हमलावर का शिक्षिका पर शादी के लिए दबाव डालना और परेशान करना प्रमुख कारण था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने मंगलवार को बताया कि मृत शिक्षिका निशात फातिमा (26) के भाई शादाब अख्तर की शिकायत पर हमलावर सऊद अंसारी (28) और उसके माता-पिता के खिलाफ सोमवार को ही सदर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं– 103(1) (हत्या) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार अंसारी फातिमा पर शादी करने का दबाव बनाते हुए उसे परेशान कर रहा था और उस पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने का दबाव डाल रहा था।

गर्ग ने बताया कि फातिमा के परिवार ने अंसारी को समझाया था और उसके माता-पिता से बात करके उसे रोकने के लिए कहा था लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा जांच आगे बढ़ने पर और तथ्य सामने आएंगे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे शहर के ‘चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल’ में अंसारी कथित तौर पर एक बैग में दो देसी पिस्तौल रखकर स्कूल आया था। सीसीटीवी फुटेज में अंसारी फातिमा का हाथ पकड़कर उसे पहली मंजिल की ओर ले जाते हुए दिख रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्कूल के एक गलियारे में फातिमा और अंसारी के बीच बहस हुई, जिसके बाद अंसारी ने फातिमा की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच जारी है और अंसारी के माता-पिता की भूमिका की भी जांच की जाएगी।गर्ग ने कहा कि इस घटना के बाद पुलिस स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में बाहरी लोगों के अनाधिकृत प्रवेश को रोकने तथा विद्यार्थियों एवं कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

Tags: Lakhimpur Kheri NewsLakhimpur Kheri Teacher Murder
Previous Post

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

September 22, 2026
उत्तर प्रदेश

Ghazipur : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 8वीं कक्षा की दो छात्राएं लापता

September 22, 2026

Recent Posts

शिक्षिका की हत्या के मामले की जांच में खुलासा: शादी का दबाव बना रहा था सऊद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक द्वारा निजी स्कूल परिसर में एक शिक्षिका की हत्या करने और फिर खुदकुशी करने...

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने...

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group