Monday, April 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अकेले रहना चुना है? तो जान लीजिए खुशहाल जीवन जीने के पांच तरीके!

admin by admin
May 7, 2025
in Featured
0

(कनाडा), (द कन्वरसेशन) बीस और तीस वर्ष की आयु के कई लोगों का अधिकतर समय खुद को जानने-समझने और एक व्यस्क के तौर पर अपनी जीवनशैली तय करने में निकल जाता है।

इस दौरान समाज अकसर उन्हें प्यार की तलाश करने, स्थायित्व हासिल करने और परिवार शुरू करने के बारे में बताता है। इन पहलुओं को आज भी मोटे तौर पर वयस्कता और सफलता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।

लेकिन 20 और 30 वर्ष की आयु में अकेले रहने वाले व्यक्तियों की बढ़ती संख्या के लिहाज से इसका क्या मतलब है?

इन बदलते रुझानों के बावजूद, सांस्कृतिक नजरिया रोमांटिक रिश्तों को आदर्श मानने के इर्द-गिर्द रहता है। ‘सिंगल’ रहना अभी भी अक्सर एक वैध या पूर्ण जीवन शैली के बजाय एक अस्थायी अवस्था के रूप में देखा जाता है।

एक एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में, मैं साइमन फ्रेजर यूनिवर्सिटी में ‘सिंगलहुड एक्सपीरियंस एंड कॉम्प्लिकेशन्स अंडरलाइंग रिलेशनशिप लैब’ का नेतृत्व करता हूं। मेरा शोध इस बात को समझने पर केंद्रित है कि ‘सिंगल’ और ‘कपल’ लोग कब कामयाब हो सकते हैं और खुश रह सकते हैं।

पिछले कुछ वर्षों में 20 और 30 वर्ष की आयु के एकल (सिंगल) वयस्कों के अनुभवों के बारे में मैंने जो कुछ सीखा है, वह यहां बता रहा हूं।

तेजी से आम होता जा रहा है एकल जीवन

कनाडा में 25 से 29 वर्ष के 59.8 प्रतिशत तथा 30 से 34 वर्ष के 37.6 प्रतिशत लोगों ने बताया कि वे विवाहित या सामान्य कानूनी रिश्ते में नहीं हैं।

ऐसे रिश्तों में नहीं रहने वाले 20 से 34 वर्ष के लोगों का अनुपात 1996 में 50.5 प्रतिशत था, जो बढ़कर 2021 में 60.3 प्रतिशत हो गया।

यहां तक कि जो लोग अंततः एक प्रतिबद्ध रिश्ता चाहते हैं, उनमें से कई लोग निर्णय लेने में देरी कर रहे हैं। कनाडा में विवाह की औसत आयु 1971 में 23.8 वर्ष थी, जो आठ साल बढ़कर 2020 में 31.2 वर्ष हो गई है।

ये रुझान विभिन्न कारकों को प्रतिबिंबित कर सकते हैं: करियर पर अधिक ध्यान, यात्रा को प्राथमिकता देने की इच्छा, डेटिंग में कठिनाई या वयस्कता के दौरान अकेले रहने की प्राथमिकता।

वे ऐसे लोगों की बढ़ती संख्या को भी प्रतिबिंबित कर सकते हैं जो स्वयं को ‘दिल से सिंगल’ मानते हैं और जानबूझकर सिंगल रहना चुनते हैं क्योंकि वे अपनी स्वतंत्रता और एकांत को महत्व देते हैं।

साथी बनाने का बना रहता है दबाव

20 और 30 की उम्र के बीच सिंगल रहने वाले लोगों की बढ़ती संख्या के बावजूद, साथी बनाने और घर बसाने का सामाजिक दबाव बना रहता है, फिर भले ही वे अपनी पसंद से या परिस्थिति के कारण सिंगल हों। ऐसा मुख्य रूप से इसलिए है क्योंकि हमारा समाज शादी और बच्चे पैदा करने पर बहुत ज़्यादा ध्यान देता है।

निश्चित रूप से, रोमांटिक साझेदारी और परिवार की चाहत जीवन के आम और वैध विकल्प हैं। लेकिन रोमांटिक रिश्तों को ऊपर रखना अकेलेपन पर भारी पड़ सकता है।

अकेले लोगों को अक्सर अधूरा समझा जाता है, क्योंकि उनके पास कोई साथी नहीं होता। मैंने अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर एक शोध अध्ययन किया, जिससे पता चला कि अकेले लोग अक्सर खुद को अलग-थलग, उपेक्षित और अकेले होने के कारण दया का पात्र महसूस करते हैं, जो उनके लिए नुकसानदेह होता है। उन्हें नकारात्मक रूढ़िवादी विचारों का भी सामना करना पड़ सकता है।

ये सांस्कृतिक विमर्श सिर्फ समाज से उत्पन्न नहीं होते – सिंगल लोग भी इन्हें आत्मसात कर लेते हैं, जिसके नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

एक सफल सिंगल व्यक्ति कैसे बनें?

रोमांटिक रिश्तों के महत्व के बारे में सामाजिक विचारों का सामना करने के बावजूद, एकल लोग कैसे खुशहाल, सुरक्षित व संतोषजनक जीवन जी सकते हैं?

इस सवाल का जवाब ढूंढने के लिए, मेरे सहकर्मियों और मैंने सिंगलहुड पर मौजूदा साहित्य की समीक्षा की ताकि यह बेहतर ढंग से समझा जा सके कि सिंगल व्यक्ति कब बेहतर जीवन जी रहे हैं और कब सफल हो रहे हैं। हमने पाया कि, एक ओर कुछ सिंगल लोग अकेले रहने और साथी की इच्छा से जूझते हैं, वहीं कई लोग खुश और सफल हैं।

खुशहाल एकल जीवन से जुड़े कुछ कारक इस प्रकार हैं:

1. खुद के साथ सुरक्षित महसूस करना। जो सिंगल लोग सुरक्षित हैं और करीबी रिश्तों पर भरोसा करने और उन पर निर्भर रहने में सहज महसूस करते हैं, वे सबसे खुश सिंगल व्यक्तियों में शामिल होते हैं। ऐसे लोग अपना जीवन संतुष्ट बताते हैं। सुरक्षित ‘सिंगल्स’ रोमांटिक साझेदारी के विचार के प्रति खुला रुख रखते हैं, लेकिन सिंगल होने पर भी खुश और सहज होते हैं।

2. सहायक मित्रता रखना। अकेले लोग अपनी दोस्ती को ‘पार्टनर’ वाले लोगों की तुलना में ज्यादा महत्व देते हैं। जो अकेले लोग अपनी दोस्ती में निवेश करते हैं, उन्हें लगता है कि वे किसी के साथ हैं, उनका आत्म-सम्मान बढ़ा है और वे अपनी सिंगल स्थिति से ज़्यादा खुश हैं।

3. अंतरंगता की अपनी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होना। सिंगल लोगों में भी यौन और अंतरंगता की जरूरतें होती हैं। शोध से पता चलता है कि जब सिंगल वयस्क इन ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं, तो वे सिंगल रहकर ज़्यादा खुश रहते हैं और उनमें रोमांटिक रिश्तों की इच्छा कम होती है।

4. उम्रदराज होना। जैसे-जैसे लोग 40 की उम्र के करीब पहुंचते हैं, वे एकल रहने में खुश रहते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मध्य आयु में एकल लोग अपने एकाकी जीवन में निवेश करना सीख जाते हैं और सामाजिक अपेक्षाओं के अनुरूप ढलने का दबाव महसूस करने की संभावना कम होती है।

5. स्वतंत्रता, मौज-मस्ती और रचनात्मकता को प्राथमिकता देने वाले मूल्यों को अपनाना। शोध से पता चलता है कि जो एकल लोग व्यक्तिगत रूप से स्वतंत्रता, मौज-मस्ती और रचनात्मकता को महत्व देते हैं, वे अधिक खुश रहते हैं।

20 और 30 की उम्र में सिंगल रहना लोगों के लिए अपने आत्म-विकास, करियर, आकांक्षाओं व परिवार, दोस्तों व समुदाय के साथ संबंधों पर ध्यान केंद्रित करने का एक प्रमुख समय हो सकता है। ये एक खुशहाल जीवन के लिए महत्वपूर्ण आधार हैं – चाहे लोग अपना जीवन अकेले जीयें या साथी चुनें।

Tags: तो जान लीजिए खुशहाल जीवन जीने के पांच तरीके!
Previous Post

शोध छात्रा का यौन उत्पीड़न करने का दोषी IIT रूड़की का प्रोफेसर बर्खास्त

Next Post

Indian Embassy ने China के अखबार से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले संदेशों की पुष्टि करने को कहा

Next Post

Indian Embassy ने China के अखबार से सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले संदेशों की पुष्टि करने को कहा

Recent Posts

  • असंवैधानिक घोषित ट्रंप के टैरिफ शुल्कों पर रिफंड के दावे की प्रक्रिया सोमवार से हुई प्रारंभ
  • किसानों को बड़ी राहत: उप्र में रजिस्ट्री के बिना भी गेहूं बेच सकेंगे किसान
  • Malaysia के गांव में भीषण आग, 1000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर
  • क्या माउथवॉश हृदय के लिए हानिकारक होता है? जानिए क्या कहते हैं अध्ययन
  • मथुरा में राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल के जरिये रेस कर रहे दो युवकों की मौत, तीन घायल

Recent Comments

  1. tadalafil generic brands on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  2. mw sildenafil citrate on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  3. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  4. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  5. lasix pill 40 mg on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

American सांसदों ने भारत पर लागू 50 प्रतिशत शुल्क को समाप्त करने के लिए किया प्रस्ताव पेश

असंवैधानिक घोषित ट्रंप के टैरिफ शुल्कों पर रिफंड के दावे की प्रक्रिया सोमवार से हुई प्रारंभ

April 20, 2026
केंद्र सरकार ने गेहूं, धान की खरीद में आढ़तियों, सहकारी समितियों का कमीशन बढ़ाया

किसानों को बड़ी राहत: उप्र में रजिस्ट्री के बिना भी गेहूं बेच सकेंगे किसान

April 20, 2026
Malaysia के गांव में भीषण आग, 1000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर

Malaysia के गांव में भीषण आग, 1000 घर जलकर राख, हजारों लोग बेघर

April 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in