Saturday, November 7, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सीतापुर में भीषण सड़क हादसा: मुंडन संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत, 11 घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


सीतापुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पिसावां थाना क्षेत्र में पिहानी मार्ग स्थित कुलहाघाट के पास हुआ। यहां मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग एक बच्चे के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कुलहाघाट के पास पीछे से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार लोग उसके नीचे दब गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 11 लोगों का उपचार जारी है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

https://t.co/avpn8iAYmG

— Sitapur Police (@sitapurpolice) November 6, 2026

Tags: सीतापुर में भीषण सड़क हादसा
Previous Post

Video, प्रधानमंत्री मोदी से परिवार के साथ मिले सूर्यकुमार यादव, सरयू ने सुनाया कन्नड़ गीत

Next Post

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्वागत; रामरथ खींचकर रामकथा पार्क पहुंचे

November 7, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में अवैध संबंधों के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई की पत्थर से हमला कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

November 7, 2026
उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर: ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर

November 7, 2026
उत्तर प्रदेश

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकना पड़ेगा, NHAI ने चार लेन या अधिक वाले हाईवे के लिए जारी किए नए दिशानिर्देश

November 7, 2026
Next Post

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मतदान केंद्र पहुंचकर डाला वोट, लंबे समय बाद सार्वजनिक रूप से आए नजर

Recent Posts

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी का निजी डेटा डार्क वेब पर लीक, परिवार को भी मिल रहीं धमकियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

मिलान, इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने दावा किया है कि उनका निजी डेटा डार्क वेब पर लीक कर...

अखिलेश यादव पर योगी का तंज, बोले- अयोध्या आने से पहले रामभक्तों और संतों से मांगें माफी

by Atul Narain Srivastava
November 7, 2026
0

अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शनिवार...

महंत संजय दास ने वर्षों बाद की हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

by Atul Narain Srivastava
November 7, 2026
0

अयोध्या, जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य महंत संजय दास जी महाराज ने...

अयोध्या में 21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, दीपोत्सव पर 56 घाटों में जलेंगे 30 लाख दीये

by Atul Narain Srivastava
November 7, 2026
0

अयोध्या, वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन के प्रतीकात्मक उत्सव की शुरुआत के संकेत के रूप में उत्तर...

कैंसर की 137 दवाएं 9 नवंबर से होंगी सस्ती, करीब 600 ब्रांड की कीमतों में 50% से ज्यादा की कटौती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
0

नई दिल्ली, कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group