अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे बढ़कर स्वागत किया। इस दौरान आसमान से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ भरत, शत्रुघ्न और हनुमान जी रामरथ पर सवार हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और मौजूद विधायकों ने रामरथ की रस्सी थामी और उसे खींचते हुए रामकथा पार्क तक ले गए।
— Publicnews360.in (@publicnews360) November 7, 2026
भगवान श्रीराम के आगमन और रामरथ यात्रा के दौरान रामनगरी का माहौल भक्तिमय नजर आया। दीपोत्सव के इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ उत्सव में भागीदारी की।