अयोध्या, जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य महंत संजय दास जी महाराज ने प्रभु श्री हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के चरणों में नमन कर अपनी श्रद्धा और भक्ति अर्पित की।
![]()
इस अवसर पर महंत संजय दास ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों के कल्याण, धर्म और संस्कृति की रक्षा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।
![]()
पूजा-अर्चना का यह अवसर श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण रहा। आयोजन से जुड़े संदेश में बताया गया कि महंत संजय दास ने वर्षों बाद प्रभु श्री हनुमान जी महाराज की विधिवत आरती कर अपनी आस्था व्यक्त की।