Sunday, November 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कैंसर की 137 दवाएं 9 नवंबर से होंगी सस्ती, करीब 600 ब्रांड की कीमतों में 50% से ज्यादा की कटौती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 7, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नई दिल्ली, कैंसर मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के खर्च में बड़ी राहत मिलने जा रही है। केंद्र सरकार की ओर से कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा तय किए जाने के बाद 9 नवंबर से 137 दवाओं की कीमतों में कमी लागू होगी। सरकार का अनुमान है कि इस फैसले से उपभोक्ताओं को सालाना करीब 3,502.31 करोड़ रुपये की बचत होगी।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं पर व्यापार मार्जिन की सीमा निर्धारित की है। यह फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के तहत गठित विशेषज्ञ समिति की 17 अक्टूबर को की गई सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, अब तक 76 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1,225 फॉर्मूलेशन के संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) जमा किए हैं। इनमें से 1,031 फॉर्मूलेशन की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। करीब 600 ब्रांड की कीमतें 50 प्रतिशत से अधिक घटाई गई हैं। सबसे अधिक कटौती 96.45 प्रतिशत तक हुई है।

भारत में अभी उपलब्ध नहीं कराई गईं करीब 10 से 15 चिह्नित दवाओं पर भी बाजार में पेश किए जाने के बाद व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (टीएमआर) के तहत कीमतों की सीमा लागू होगी।

कई महंगी कैंसर दवाओं की कीमतों में भारी कमी

कीमतों में कटौती के बाद कई महत्वपूर्ण कैंसर रोधी दवाएं पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई हैं। आरपीजी लाइफ साइंसेज की स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल दवा ‘पैल्बोप्रो’ (पैल्बोसिक्लिब 125 मिलीग्राम) की कीमत 40,421.33 रुपये से घटकर 2,720 रुपये हो गई है।

इसी तरह, अरविंकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा ‘एबिरोन’ (एबिराटेरोन एसीटेट 250 मिलीग्राम) की कीमत 41,250 रुपये से घटकर 3,218.23 रुपये रह गई है। जाइडस लाइफसाइंसेज के इंजेक्शन ‘ब्रिक्स्टा’ (बेवासिजुमैब 100 मिलीग्राम), जिसका इस्तेमाल फेफड़े और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के इलाज में किया जाता है, की कीमत 25,995 रुपये से घटकर 3,318 रुपये हो गई है।

रिलायंस लाइफ साइंसेज की दवा ‘डेनऑस्टियोरेल’ (डेनोसुमैब 60 मिलीग्राम) की कीमत भी 24,955 रुपये से घटकर 6,240 रुपये रह गई है। वहीं, लुपिन लिमिटेड के स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शन ‘लूपीहर 2’ (पर्टुजुमैब 420 मिलीग्राम) की कीमत 83,520 रुपये से घटकर 37,358.30 रुपये निर्धारित की गई है।

दुकानों और अस्पतालों को प्रदर्शित करनी होगी नई कीमत

सरकार ने दवा विक्रेताओं, वितरकों और अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे अपने परिसरों और वेबसाइटों पर दवाओं की संशोधित मूल्य सूची प्रमुखता से प्रदर्शित करें। राज्य औषधि नियंत्रकों को आदेश के अनुपालन की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।

Tags: एनपीपीएकैंसर इलाजकैंसर की दवाएंदवाओं की कीमतों में कटौती
Previous Post

विडियो, 30 लाख से अधिक दीयों से जगमगाई रामनगरी, लेजर शो और 2100 ड्रोन से रोशन अयोध्या का आसमान

Next Post

अयोध्या में 21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, दीपोत्सव पर 56 घाटों में जलेंगे 30 लाख दीये

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

November 8, 2026
अयोध्या

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

November 8, 2026
क्राइम

पुणे में शराब के दौरान विवाद के बाद दोस्त की हत्या, बेसबॉल बैट से हमला कर काटे दोनों पैर

November 8, 2026
अयोध्या

Video, अयोध्या के आसमान में सजी रामायण की दिव्य झांकी, 2100 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से दिखे रामायण के प्रसंग

November 8, 2026
Next Post

अयोध्या में 21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, दीपोत्सव पर 56 घाटों में जलेंगे 30 लाख दीये

Recent Posts

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऑटो-रिक्शा की मिनी ट्रक से टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बांदा जिले में रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की सड़क किनारे खड़े मिनी...

कानपुर में मकान की छत ढहने से नवजात समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

कानपुर के पनकी पड़ाव इलाके में एक मकान की छत ढहने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों...

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अमेरिका की आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) द्वारा हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य हरिचंद...

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या शनिवार को 36 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सरयू नदी...

बदायूं में मेले में खिलौने के पैसों के विवाद में चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बदायूं जिले में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने दो युवकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group