Sunday, November 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में 21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, दीपोत्सव पर 56 घाटों में जलेंगे 30 लाख दीये

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 7, 2026
in अयोध्या, देश
0


अयोध्या, वनवास के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन के प्रतीकात्मक उत्सव की शुरुआत के संकेत के रूप में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की ओर से शनिवार को अयोध्या में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

अयोध्या के साकेत महाविद्यालय से शुरू हुई यह शोभायात्रा राम कथा पार्क में समाप्त होगी। इस शोभायात्रा में 21 झांकियां शामिल हैं, जिनमें रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के साथ-साथ केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी दर्शाया गया है।

दीपोत्सव के 10वें संस्करण के दौरान सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जाएंगे। इसका उद्देश्य एक नया रिकॉर्ड बनाना है।

पीटीआई वीडियो से बातचीत में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड की बात करें तो हमारा लक्ष्य अपने ही बनाए मानकों को लगातार पार करना है। हम पहले ही तीन बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। आगे चलकर इनकी पहचान ‘अयोध्या रिकॉर्ड्स’ के रूप में होगी। मुख्यमंत्री के साथ इस बारे में चर्चा हुई थी कि चूंकि हम ये रिकॉर्ड पहले ही बना चुके हैं, इसलिए हमारा लक्ष्य इन्हें और आगे ले जाना है।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मिट्टी के दीये जलाने तक सीमित नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण इसमें जनभागीदारी का स्तर है, जहां छात्र और आम नागरिक खुशी एवं उत्साह के साथ एकजुट होकर अपने-अपने दीये जला रहे हैं।

अभिजात ने कहा, ‘‘यह इस साल के आयोजन का एक अहम पहलू है, जो इसका 10वां संस्करण है। आप देख सकते हैं कि सभी होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए मुंबई, गुजरात और बिहार समेत देशभर से लोग यहां पहुंचे हैं।

आयोजन के बारे में विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘आज की प्रस्तुति में त्रिआयामी (3डी) प्रभावों का इस्तेमाल किया गया है, जो दर्शकों को शानदार अनुभव देते हैं। ऐसा लगता है मानो दृश्य उनकी आंखों के सामने ही घटित हो रहे हों। इसमें 2,100 लेजर का इस्तेमाल किया गया है। राम कथा पार्क में दिखाई जाने वाली कहानी में 1528 से लेकर वर्तमान समय तक अयोध्या के इतिहास और उसके विकास के सफर को दर्शाया गया है।

Tags: 30 लाख दीयेअयोध्या दीपोत्सव 2026अयोध्या शोभायात्राराम की पैड़ी
Previous Post

कैंसर की 137 दवाएं 9 नवंबर से होंगी सस्ती, करीब 600 ब्रांड की कीमतों में 50% से ज्यादा की कटौती

Next Post

महंत संजय दास ने वर्षों बाद की हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

November 8, 2026
अयोध्या

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

November 8, 2026
क्राइम

पुणे में शराब के दौरान विवाद के बाद दोस्त की हत्या, बेसबॉल बैट से हमला कर काटे दोनों पैर

November 8, 2026
अयोध्या

Video, अयोध्या के आसमान में सजी रामायण की दिव्य झांकी, 2100 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से दिखे रामायण के प्रसंग

November 8, 2026
Next Post

महंत संजय दास ने वर्षों बाद की हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Recent Posts

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऑटो-रिक्शा की मिनी ट्रक से टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बांदा जिले में रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की सड़क किनारे खड़े मिनी...

कानपुर में मकान की छत ढहने से नवजात समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

कानपुर के पनकी पड़ाव इलाके में एक मकान की छत ढहने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों...

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अमेरिका की आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) द्वारा हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य हरिचंद...

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या शनिवार को 36 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सरयू नदी...

बदायूं में मेले में खिलौने के पैसों के विवाद में चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बदायूं जिले में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने दो युवकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group