Sunday, November 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अखिलेश यादव पर योगी का तंज, बोले- अयोध्या आने से पहले रामभक्तों और संतों से मांगें माफी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
November 7, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और संतों पर लाठीचार्ज कराया, उन्हें माफी मांगने के बाद ही यहां आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में 10वें दीपोत्सव के अवसर पर रामकथा पार्क में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में भगवान श्रीराम का राजतिलक करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, संतों पर लाठीचार्ज कराया और अयोध्या की उपेक्षा की, उन्हें अपने किए की माफी रामभक्तों और संतों से मांगने के बाद ही इस पवित्र नगरी में आना चाहिए।

मुख्यमंत्री का यह बयान समाजवादी पार्टी के एक विधायक द्वारा यह घोषणा किए जाने के बाद आया है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस अयोध्या में कभी श्रीराम का नाम लेने पर लाठियां और गोलियां चलती थीं, जहां राम के नाम पर प्रतिबंध लगाने का पाप किया जाता था और जिसे पूरी तरह उपेक्षित एवं अभिशप्त बना दिया गया था, आज वही अयोध्या त्रेतायुग की स्मृतियों को जीवंत करते हुए फिर से जीवंत हो उठी है।

योगी ने विपक्षी दलों के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग अयोध्या की गलियों को रक्तरंजित करते थे, आज वे भी अपना लोभ संवरण नहीं कर पा रहे हैं। जब वे कथा में जाते हैं तो उन्हें यह भी पता नहीं रहता कि वहां कथा हो रही है या मुशायरा, लेकिन अपने उच्छृंखल आचरण के कारण वे उसे अपवित्र करने का प्रयास करते हैं।’’

योगी ने ‘‘डबन इंजन’’ की सरकार के कार्यकाल में अयोध्या में हुए विकास का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘जिन लोगों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया, आज उन्हें इतनी सद्बुद्धि आई है कि वे राम को स्वीकार कर रहे हैं।’

भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा अब अयोध्या में कोई दंगा-फसाद करने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा।

Tags: अखिलेश यादवअयोध्या दीपोत्सव 2026योगी आदित्यनाथरामभक्तसमाजवादी पार्टी
Previous Post

महंत संजय दास ने वर्षों बाद की हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Next Post

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी का निजी डेटा डार्क वेब पर लीक, परिवार को भी मिल रहीं धमकियां

Related Posts

अयोध्या

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

November 8, 2026
अयोध्या

Video, अयोध्या के आसमान में सजी रामायण की दिव्य झांकी, 2100 से अधिक स्वदेशी ड्रोन से दिखे रामायण के प्रसंग

November 8, 2026
अयोध्या

महंत संजय दास ने वर्षों बाद की हनुमान जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना, देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

November 7, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 21 झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, दीपोत्सव पर 56 घाटों में जलेंगे 30 लाख दीये

November 7, 2026
Next Post

इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी का निजी डेटा डार्क वेब पर लीक, परिवार को भी मिल रहीं धमकियां

Recent Posts

बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ऑटो-रिक्शा की मिनी ट्रक से टक्कर, एक श्रद्धालु की मौत, छह घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बांदा जिले में रविवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की सड़क किनारे खड़े मिनी...

कानपुर में मकान की छत ढहने से नवजात समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

कानपुर के पनकी पड़ाव इलाके में एक मकान की छत ढहने से रविवार को एक ही परिवार के तीन सदस्यों...

अमेरिका में हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर, हरियाणा में हत्या और रंगदारी समेत कई मामलों में आरोपी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अमेरिका की आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन एजेंसी (आईसीई) द्वारा हिरासत में लिया गया लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का सदस्य हरिचंद...

36 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई रामनगरी, 56 घाटों पर सजा दीपोत्सव का भव्य नजारा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या शनिवार को 36 लाख से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। सरयू नदी...

बदायूं में मेले में खिलौने के पैसों के विवाद में चाकू से हमले में एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 8, 2026
0

बदायूं जिले में रामलीला मेले के दौरान खिलौने के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक दुकानदार ने दो युवकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group