Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या खाली पेट व्यायाम से वजन कम करने में मिल सकती है मदद?

admin by admin
September 30, 2025
in Featured
0

खाली पेट व्यायाम की अवधारणा पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर व्यापक होती जा रही है।सुबह नाश्ता करने से पहले कसरत करने के बारे में प्रशंसकों का दावा है कि यह शरीर की चर्बी कम करने का सबसे कारगर तरीका है, वहीं इसके विपरीत मत रखने वालों का कहना है कि यह एक भयावह विचार है और इससे आपका वजन बढ़ेगा।

कौन सही है और शोध प्रमाण क्या कहते हैं? यह विचार कहां से आया?

समर्थकों का कहना है कि उपवास के साथ व्यायाम, शरीर की संरचना में बेहतर बदलाव लाएगा जिसमें दुबलापन (मांसपेशी), हड्डी और वसा का अनुपात शामिल है। विशेष रूप से, वे कहते हैं कि उपवास व्यायाम से वसा कम होती है।

शरीर की संरचना में सकारात्मक बदलाव वसा द्रव्यमान के कम होने से हो सकते हैं, जबकि कम द्रव्यमान वाली मांसपेशी को बनाए रखा जा सकता है या बढ़ाया जा सकता है। इन सभी को सकारात्मक माना जा सकता है।

यह विचार कि उपवास व्यायाम से शरीर की संरचना में ऐसे सकारात्मक बदलाव आते हैं, उस शोध से उपजा है जो दर्शाता है कि खाने के बाद व्यायाम करने और खाने से पहले व्यायाम करने से चयापचय पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है।

उपवास की स्थिति में एरोबिक व्यायाम करने से आप ईंधन के रूप में ज्यादा वसा खर्च करते हैं (जिसे शोधकर्ता ‘वसा ऑक्सीकरण’ कहते हैं), जब एक ही समय पर इसे मापा जाता है।

इसलिए यह मान लेना कोई बड़ी बात नहीं थी कि इससे लंबी अवधि में वसा कम होगी।

हालांकि, मेरी टीम द्वारा 2017 में की गई एक व्यवस्थित समीक्षा से पता चला कि उपवास के दौरान व्यायाम करने से शरीर में वसा कम होने में दीर्घकालिक अंतर नहीं दिखता।

व्यायाम के दौरान ईंधन के रूप में खर्च वसा और लंबी अवधि में शरीर में वसा में बदलाव के बीच इस अंतर को अक्सर गलत समझा गया है।

यह स्पष्ट विरोधाभास इस तथ्य पर आधारित हो सकता है कि शरीर क्षतिपूर्ति के तरीके खोज लेता है। खाने के बाद वसा खर्च होना कम हो जाता है, और जो लोग कड़ी मेहनत से व्यायाम करते हैं, वे दिन भर में कम ऊर्जा खर्च कर सकते हैं।

व्यायाम विज्ञान में, यह देखना आम बात है कि अल्पकालिक प्रभाव हमेशा दीर्घकालिक प्रभाव में नहीं बदलते।

उदाहरण के लिए, थोड़े समय के लिए किया गया तीव्र व्यायाम आपके प्रतिरक्षा तंत्र पर तत्काल नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, लेकिन नियमित व्यायाम वास्तव में लंबे समय में इसे सकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।

कसरत के तुरंत बाद या ठीक पहले खाने से क्या होता है?

व्यायाम के ठीक पहले कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त भोजन खाने से आपके अगले व्यायाम सत्र के दौरान प्रदर्शन में सुधार होने की संभावना है।

हालांकि, वह भोजन आपके कसरत से पहले हो या बाद में, इसका प्रभाव सीमित प्रतीत होता है।

दिलचस्प बात यह है कि शोध से पता चला है कि सुबह के समय आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन का अनुपात बढ़ाने से – और विशेष रूप से, अधिक प्रोटीन खाने से – शरीर की संरचना में सुधार और वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

हालांकि, यह समय व्यायाम से संबंधित नहीं है, बल्कि दिन में आपके खाने के समय से संबंधित है।

खेल प्रदर्शन के बारे में क्या?

यह बिल्कुल स्पष्ट है कि व्यायाम से पहले खाने से 60 मिनट से अधिक समय तक चलने वाली गतिविधियों में प्रदर्शन में सुधार होता है, लेकिन कम अवधि की गतिविधियों के प्रदर्शन पर इसका बहुत कम प्रभाव पड़ता है।

इसका प्रमाण यह भी है कि उच्च श्रेणी के एथलीट उपवास व्यायाम का समर्थन नहीं करते हैं। लगभग 2,000 एथलीटों के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि गैर-पेशेवर एथलीटों के पेशेवर एथलीटों की तुलना में उपवास करके व्यायाम करने की संभावना अधिक होती है।

शक्ति प्रशिक्षण के बारे में क्या?

तो क्या आपको उपवास करने और खाने के बाद भारोत्तोलन जैसी कसरत करने पर मांसपेशियों की ताकत, आकार और शरीर की संरचना में बदलाव महसूस होते हैं? दुर्भाग्य से, शोध सीमित और निम्न गुणवत्ता का है।

अब तक के सीमित प्रमाण बताते हैं कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

संभावित नुकसान क्या हैं?

उपवास करके व्यायाम करने से आपको व्यायाम के बाद बहुत भूख लग सकती है, जिससे आप गलत भोजन का चुनाव कर सकते हैं।

कुछ लोगों को उपवास करके व्यायाम करने पर सिरदर्द और जी मिचलाने की शिकायत भी हो सकती है। हालांकि, यह एक सार्वभौमिक अनुभव नहीं है; फिर भी सोशल मीडिया ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो कहते हैं कि उपवास करके व्यायाम करने से उन्हें बहुत अच्छा महसूस होता है।

संक्षेप में कहें तो कोई स्पष्ट विजेता नहीं है।

वजन घटाने या खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन के लिए खाली पेट व्यायाम की श्रेष्ठता का प्रमाण नहीं मिलता।

हालांकि, प्रमाण यह भी नहीं दर्शाते कि यह कई परिस्थितियों में समस्या पैदा करता है (शायद उच्च-स्तरीय खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन को छोड़कर)।

इसलिए अगर आपके पास समय की कमी है और नाश्ता छोड़ने से आप बाहर निकलकर दौड़ या कसरत कर पाएंगे, तो ऐसा कर लें। परिणामों की अधिक चिंता न करें।

लेकिन अगर खाली पेट व्यायाम करने का विचार आपको जिम जाने से रोकता है, तो जाने से पहले नाश्ता कर लें। निश्चिंत रहें, यह आपके लक्ष्यों के विरुद्ध नहीं होगा।

(द कन्वरसेशन)

Tags: क्या खाली पेट व्यायाम से वजन
Previous Post

बहराइच में भेड़िये के हमले में बुजुर्ग दंपति की मौत

Next Post

गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए क्या है ट्रंप की योजना, जाने

Related Posts

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!
Featured

Study: जीवनसाथी को Dementia होने पर दूसरे साथी में भी बढ़ सकता है इसका जोखिम!

July 21, 2026
Next Post

गाजा युद्ध समाप्त करने के लिए क्या है ट्रंप की योजना, जाने

Recent Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

हाथरस पुलिस ने लूट, चोरी और हत्या की वारदातों का खुलासा करते हुए दो लोग को किया गिरफ्तार, असामान्य पदचिह्न से सुलझी हत्या की गुत्थी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

हाथरस में अपराध स्थल पर मिले एक असामान्य पदचिह्न ने हत्या के एक मामले को सुलझाने में पुलिस की मदद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group