Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने मैनेजर के सिर पर लोहे की रॉड और डंडे से हमला किया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड, डंडा, Bullet मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आदिलपुर निवासी वादी की तहरीर पर 16 सितंबर 2026 को इनायतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 115(2), 351(3) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अनुसार, बारुन बाजार से इनायतनगर, मिल्कीपुर, हैरिंगटनगंज, कोछा बाजार, खजुरहट, बीकापुर, भरतकुंड, पूरा कलंदर, नाका, सुल्तानपुर बाईपास रोड, रामगंज और शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे कुल 106 कैमरों की फुटेज को फॉलो किया गया। इसी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा गुप्ता पुत्र सभाजीत गुप्ता, निवासी नगहरा, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर और विकास निषाद पुत्र स्वर्गीय शिवप्रसाद निषाद, निवासी खरिकाभारी, थाना अहिरौली, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। दोनों को 22 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:02 बजे आदिलपुर के मुन्नू का पुरवा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शिवा गुप्ता पहले Blinkit में काम करता था। पुलिस ने बताया कि मैनेजर द्वारा अवकाश नहीं दिए जाने और उसके साथ किए गए व्यवहार से नाराज होकर शिवा गुप्ता और उसके साथी ने कथित तौर पर हमला किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई Bullet मोटरसाइकिल संख्या UP45 BA 0780, लोहे की रॉड, डंडा और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच जारी है।

पुलिस की कार्रवाई में उपनिरीक्षक शीवेन्द्र पाल, उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रणजीत मौर्य, कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार मिश्रा, आशीष सिंह, उपेंद्र कुमार, कमल सिंह और रवि यादव शामिल रहे।

Tags: Ayodhya NewsBlinkit Manager AttackInayatnagar News
Previous Post

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में सहकारी गन्ना समिति गनौली की बैठक, गन्ने का भाव 650 रुपये कुंतल करने की मांग, बंदरों को पकड़ने के लिए…

September 22, 2026
अयोध्या

Ayodhya 14 Kosi Marg पर बुलडोजर के बाद BJP में बेचैनी? विधायक की DM से मुलाकात, उठे कई सवाल!!

September 21, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे खेप

September 21, 2026
अयोध्या

यूपी में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का फेरबदल: आशीष गोयल ऊर्जा विभाग से हटे, रणवीर प्रसाद को मिली ऊर्जा की कमान

September 20, 2026

Recent Posts

Ayodhya: Blinkit मैनेजर पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; लोहे की रॉड और Bullet बाइक बरामद

by Atul Narain Srivastava
September 23, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर थाना क्षेत्र में Blinkit कंपनी के मैनेजर पर कथित जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो...

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, युवक की मौत, छह अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार को एक बोलेरो कार पलटने से उसमें सवार एक...

बसपा में बड़ा बदलाव: मायावती के भतीजे ईशान आनंद बने राष्ट्रीय संयोजक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बुधवार को संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पार्टी प्रमुख मायावती के छोटे भतीजे...

दिल्ली – IGI एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग गैंग का भंडाफोड़, सोने पर किया गया था सिल्वर स्प्रे, 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

दुबई की यात्रा से लौटे आठ यात्रियों को करीब नौ करोड़ रुपये मूल्य के 6.5 किलोग्राम सोने की तस्करी की...

sanketik photo

लखनऊ में सई नदी में गणपति विसर्जन के दौरान तीन व्यक्ति डूबे, शव बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में सई नदी में नहाते समय तीन व्यक्ति डूब गए जिसके बाद मंगलवार पूरी रात तलाशी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group