Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी

admin by admin
June 6, 2025
in देश
0

नयी दिल्ली, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजू जनता दल (बीजद) के पूर्व सांसद एवं वकील पिनाकी मिश्रा से जर्मनी में शादी कर ली है।

मोइत्रा (50) ने बृहस्पतिवार शाम को ‘एक्स’ पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह और मिश्रा (65) केक काटते हुए दिखायी दे रहे थे, साथ में संदेश लिखा था, ‘प्यार और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद!! बहुत आभारी हूं।

टीएमसी नेताओं ने सोशल मीडिया पर मोइत्रा और मिश्रा को बधाई दी।

मोइत्रा की पोस्ट को टैग करते हुए तृणमूल कांग्रेस महासचिव एवं लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘हार्दिक बधाई। जब आप एकसाथ इस अद्भुत नये अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, आप दोनों को अनंत खुशियों और एक मजबूत साझेदारी की शुभकामनाएं।

यादवपुर से टीएमसी की लोकसभा सदस्य सायोनी घोष ने भी दोनों को बधाई दी। घोष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “बधाई हो महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा। कामना करती हूं कि आपको जीवन भर प्यार और खुशी मिले।

कांग्रेस के लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दोनों को बधाई दी। थरूर ने कहा, ‘मैं अपने अच्छे मित्रों और सहकर्मियों- महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा- को वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने पर शुभकामनाएं देता हूं। ईश्वर उन्हें लंबे और आनंदमय वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दें।

मीडिया के एक वर्ग ने कहा कि दोनों ने 30 मई को जर्मनी में शादी कर ली।

इन्वेस्टमेंट बैंकर के पेशे से राजनीति में आईं मोइत्रा पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर से लोकसभा सदस्य हैं। वह दूसरी बार, लोकसभा में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। इससे पहले वह एक बार राज्य विधानसभा की सदस्य रही हैं। मोइत्रा की शादी पहले डेनिश फाइनेंसर लार्स ब्रोरसन से हुई थी।

बीजद के वरिष्ठ नेता मिश्रा उच्चतम न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और ओडिशा के पुरी से चार बार लोकसभा सदस्य रहे हैं। उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनसे उनकी दो संतान है।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे हमलों के लिए जानी जाने वाली मोइत्रा पर 2023 में लोकसभा में सवाल पूछने के लिए ‘नकद’ और ‘उपहार’ लेने के आरोप लगे थे।

लोकसभा द्वारा उनके खिलाफ जांच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत के आधार पर की गई थी, जिन्होंने मोइत्रा के पूर्व मित्र, अधिवक्ता जय अनंत देहाद्राई से प्राप्त एक पत्र का हवाला दिया था।

दुबे ने कहा था कि वकील ने संसद में प्रश्न पूछने के बदले टीएमसी सांसद और प्रसिद्ध व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के बीच ‘नकदी’ और ‘उपहार’ के लेन-देन के ‘अकाट्य’ साक्ष्य साझा किए हैं।

मोइत्रा ने रिश्वत लेने के आरोपों से इनकार किया था, हालांकि स्वीकार किया कि उन्होंने अपने लोकसभा लॉगिन की जानकारी हीरानंदानी के कर्मचारियों के साथ साझा की थी। उन्हें दिसंबर 2023 में ‘सदन में प्रश्न पूछने के लिए रिश्वत’ मामले में लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

हालांकि, 2024 में वह उसी सीट से 56,000 से अधिक मतों के अंतर से फिर से लोकसभा चुनाव जीत गईं।

Tags: TMC सांसद महुआ मोइत्रा और बीजद नेता पिनाकी
Previous Post

मध्यप्रदेश : रीवा में ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटोरिक्शा पर पलटा; सात लोगों की मौत, तीन घायल

Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने एनबीई को तीन अगस्त को नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की दी अनुमति

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट ने एनबीई को तीन अगस्त को नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की दी अनुमति

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group