अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय प्रांगण में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सोमेन वर्मा सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया।
डीआईजी सोमेन वर्मा ने दोनों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा दीर्घायु जीवन की कामना की।
समारोह के दौरान कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. ओमप्रकाश सिंह और अंगदराम को माल्यार्पण कर उपहार सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रणजीत यादव द्वारा किया गया।
विदाई समारोह में निरीक्षक अरविंद सिंह, निरीक्षक लेखा सुरेश कुमार मौर्य, गोपनीय सहायक नवीन सिंह, उपनिरीक्षक देवेश त्रिपाठी, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश पांडेय, उपनिरीक्षक विजय पांडेय, उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा सहित परिक्षेत्रीय कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।










