Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मध्यप्रदेश : रीवा में ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटोरिक्शा पर पलटा; सात लोगों की मौत, तीन घायल

admin by admin
June 6, 2025
in देश
0

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बृहस्पतिवार को एक ट्रक पलट जाने के बाद ऑटोरिक्शा से टकरा गया, जिसके कारण सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर अपराह्न करीब 2.30 बजे हुई, जब ऑटोरिक्शा में सवार लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में गंगा नदी में स्नान कर लौट रहे थे। दुर्घटनास्थल जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर है।

मृतकों में चार बच्चे, दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-30 से गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटोरिक्शा पर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने बाद में दम तोड़ दिया।

ऑटोरिक्शा में सवार यात्री प्रयागराज में गंगा नदी में स्नान करने के बाद रीवा की सीमा से लगे मऊगंज जिले के नयीगढ़ी लौट रहे थे।

एएसपी ने बताया कि ट्रक प्रयागराज से रीवा जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामजीत जायसवाल (38), पिंकी (35), हीरालाल जायसवाल (65), प्रवीण (12), अंबिका (8), मानसी (7) और अरविंद (6) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई या तकनीकी खराबी के कारण।

Tags: मध्यप्रदेश : रीवा में ट्रक अनियंत्रित होकर
Previous Post

देवरिया में पेशी के लिए आया कैदी अदालत परिसर से फरार

Next Post

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

September 20, 2026
खेल

शेफाली वर्मा के तूफानी शतक से भारत फाइनल में, बांग्लादेश को 114 रन से हराया

September 20, 2026
अंतराष्ट्रीय

रूस के संसदीय चुनाव में यूक्रेन के कब्जे वाले क्षेत्रों को भी शामिल किया गया, कीव ने बताया अवैध

September 20, 2026
Next Post

TMC सांसद महुआ मोइत्रा और बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने जर्मनी में की शादी

Recent Posts

रियाद एयरपोर्ट के पास दिखा काला धुआं, हूतियों ने सऊदी राजधानी पर मिसाइल-ड्रोन हमले का किया दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

रियाद, सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास शनिवार को काले धुएं का बड़ा...

AI के जवाब पर भरोसा करने से पहले पूछें एक सवाल, ‘यह किस तरह का जवाब है?’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

हाल ही में मैंने गूगल पर एक सीधा-सा सवाल टाइप किया कि किशोरों के लिए कितना ‘स्क्रीन टाइम’ बहुत ज्यादा...

संत कबीरनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन विवाद: सपा सांसद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

संत कबीरनगर जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

उत्तर कोरिया ने दागी संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में अलर्ट; PM ऑफिस ने जारी किए सुरक्षा निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

टोक्यो/सियोल, उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र की ओर एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी।...

रूस के मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन का बड़ा ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी और लॉजिस्टिक्स सेंटर को बनाया निशाना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 20, 2026
0

कीव, रूस के मॉस्को क्षेत्र में रविवार तड़के यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन और लंबी दूरी के हथियारों से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group