अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि ऐतिहासिक द्वार की मूल संरचना और प्राचीन स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए सभी कार्य पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण और तय समय सीमा के भीतर संपन्न कराए जाएं।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने धारा रोड स्थित साकेत सदन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान साकेत सदन के लंबित पड़े कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने और निर्माण प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचते ही हस्तांतरण (Handover) की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि जल्द से जल्द इसे जनसुविधा के लिए उपलब्ध कराया जा सके।











