Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल घरों पर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज से भावनात्मक रूप से जोड़ने का अभियान है।

भाजपा द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शनिवार को यहां विश्वेश्वरैया सभागार में संपन्न हुई।

कार्यशाला में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के एंटनी, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय की गई।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए एंटनी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा “जब किसी घर पर तिरंगा लहराता है, तो वह केवल एक ध्वज नहीं होता, बल्कि उस परिवार की राष्ट्र के प्रति आस्था, सम्मान और समर्पण का प्रतीक होता है।

भाजपा राज्य मुख्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक एंटनी ने कहा कि प्रत्येक मंडल में ऐसा वातावरण बनाना है कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक सरकारी आयोजन न रहकर पूरे समाज का उत्सव बन जाए। उन्होंने कहा किसी भी अभियान की सफलता सुव्यवस्थित योजना, मजबूत टीम और समयबद्ध क्रियान्वयन पर निर्भर करती है।

जिला स्तर पर भी सशक्त टीम का गठन कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट विभाजन किया जाए। प्रत्येक मंडल के साथ नियमित संपर्क रखा जाए तथा जनप्रतिनिधियों, मोर्चों, प्रकोष्ठों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

भाजपा नेता ने कहा प्रत्येक जिला यह सुनिश्चित करे कि उसके सभी मंडल पूर्ण तैयारी के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हों। उन्होंने कहा तिरंगा यात्रा में हर वर्ग, हर समाज, हर आयु का नागरिक सहभागी बने।

विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यापारिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों तथा समाज के सम्मानित नागरिकों को इस अभियान से जोड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने ‘‘हर घर तिरंगा यात्रा‘‘ अभियान की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि “तिरंगा हमारे राष्ट्रगौरव का जीवंत प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि ‘‘राष्ट्र-गौरव के इस प्रतीक को जन-जन तक पहुंचाने और उन्हें गर्व की अनुभूति से परिचित कराने वाले अभियान का आयोजन किया गया है।

उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के लिए तो तिरंगा अद्भुत सम्मान का प्रतीक इसलिए भी है, क्योंकि प्रथम स्वाधीनता संग्राम से लेकर आजादी की अंतिम लड़ाई तक इस प्रदेश के वीरों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।

उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीदों की याद में और प्रत्येक नागरिक को इस देश के गौरव के साथ जोड़ने के लिए, हर घर तिरंगा अभियान का 2022 में विचार दिया था, जो आज एक महा-अभियान बन चुका है।

चौधरी ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि बूथ अध्यक्ष के कुशल मार्गदर्शन में हर कार्यकर्ता कम से कम 50 घरों के लोगों को इस अभियान के साथ अवश्य जोड़े।

उन्होंने कहा कि 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा के महासंकल्प के तहत देश के हर घर, हर छत पर ससम्मान राष्ट्रध्वज फहराकर हम अपनी राष्ट्रीय एकता की अमिट तस्वीर पूरी दुनिया के सामने रखेंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि अभियान के संचालन के लिए गठित समिति में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज को संयोजक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, प्रदेश मंत्री अनिल यादव एवं रजनी पांडे को अभियान का सह-संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रारम्भ हुआ ‘‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’’ अभियान आज राष्ट्रभक्ति का एक विराट जन-आंदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन किया जाएगा।

Tags: BJP का अभियान
Previous Post

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

Next Post

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026
Next Post

गोरखपुर जिला कारागार से विचाराधीन कैदी फरार, जेलर और चार वार्डन निलंबित

Recent Posts

अमरोहा में युवती से कथित गैंगरेप, CRPF इंस्पेक्टर और यूपी पुलिस के दरोगा समेत 4 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस...

अमेठी में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

अमेठी जिले की थाना शुकुल बाजार पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के दौरान पाली जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी...

छात्रा की हिरासत के मामले में नोएडा की जिलाधिकारी के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें गौतमबुद्ध नगर...

नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, महिला समेत 9 यात्रियों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नोएडा, दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही एक स्लीपर बस में बुधवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण...

बलिया में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा की सोशल मीडिया मंच से फोटो लेकर कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group