अयोध्या, ईदुलजुहा के त्योहार को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में पटरंगा थाना में रविवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें क्षेत्र के ग्राम प्रधान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजित पीस कमेटी की बैठक में उपस्थित संभ्रांत लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने कहा ईदुलजुहा का त्योहार मिलजुल कर आपसी सौहार्द के साथ मनाएं।
त्योहार पर कुर्बानी की जाती है लेकिन इस कुर्बानी को सभी लोग घर के अंदर करें। खुले में कुर्बानी न करें जिससे माहौल खराब हो। कुर्बानी वाले पशुओं के अवशेष खुले में मत फेंके। उन्हें एक गड्ढा खोदकर उसमें दफन कर दें। प्रतिबंधित पशुओं की कुरबानी न करें। शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।
प्रभारी निरीक्षक पटरंगा शशिकांत यादव ने कहा आप सभी लोग सजग रहने वाले लोग हैं अपने आसपास रहने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखें। त्योहार में किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ईदुलजुहा के लिए होने वाली नमाज के लिए मस्जिदों का निरीक्षण किया जा चुका है। सभी लोग आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाए।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव, हाईवे चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मदनपाल, उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक तरुण राज, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव व मस्जिदों के इमाम सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


