Friday, September 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2014 में अपनी सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू सीता वर्मा को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी महिला पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, महिला पर आरोप था कि उसने मकान पर कब्जे के विवाद को लेकर अपनी सास सावित्री देवी की हत्या की थी। वहीं, मामले में आरोपी उसके कथित साथी विनय को अदालत ने पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर बरी कर दिया।

जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम सिंह तरकर के मुताबिक, जिला न्यायाधीश विकास कुमार ने बृहस्पतिवार को मामले में फैसला सुनाया। मामला गोविंद नगर थाना क्षेत्र की गली पातीराम और चामुंडा कॉलोनी से जुड़ा है।

अभियोजन के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर निवासी अशोक वर्मा ने 7 दिसंबर 2014 को अपनी सास सावित्री देवी की हत्या के संबंध में गोविंद नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक, सावित्री देवी सेवानिवृत्त शिक्षिका थीं और उनका मथुरा स्थित मकान उनके बेटे आदित्य वर्मा और उनके नाम पर था। मकान को लेकर सावित्री देवी और आदित्य के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के समय आदित्य की दूसरी पत्नी सीता वर्मा मकान में रह रही थी।

बताया गया कि 7 दिसंबर 2014 को सावित्री देवी की नातिन आध्या उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने सावित्री देवी को कुर्सी पर खून से लथपथ पाया। पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

अभियोजन के अनुसार, जांच में सीता वर्मा की भूमिका सामने आई और पुलिस ने उसे तथा विनय को गिरफ्तार कर आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया।

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सीता वर्मा को हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, उसके कथित साथी विनय को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

Tags: बहू को उम्रकैदमथुरा न्यूजसास हत्या
Previous Post

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

Next Post

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

September 18, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

September 18, 2026
Next Post

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

Recent Posts

बहराइच में गैंग चार्ट मंजूरी पर हाईकोर्ट की सख्ती, SP-DM को फटकार; गैंगस्टर एक्ट की पूरी कार्रवाई रद्द

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बहराइच में गैंगस्टर्स एक्ट के तहत तैयार किए गए गैंग चार्ट को...

मथुरा में मकान हड़पने के लिए सास की हत्या, बहू को उम्रकैद; साथी सबूतों के अभाव में बरी

by Atul Narain Srivastava
September 18, 2026
0

मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय ने वर्ष 2014 में अपनी सास की हत्या के मामले में आरोपी बहू सीता...

बलिया के पूर्व CMO और तीन चिकित्सकों समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी के आरोप में FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

बलिया की एक अदालत के आदेश के बाद जिले के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला अस्पताल के तीन चिकित्सकों...

हाईवे पर आवारा पशु छोड़ना पड़ेगा भारी, मालिकों पर जुर्माना और कार्रवाई की तैयारी, MoRTH ने जारी की SOP

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए...

गाजियाबाद में काली मिर्च का मिलावटखोर खेल, मैदा-गोंद और तेल से तैयार हो रही थी चमकदार काली मिर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 18, 2026
0

गाजियाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में काली मिर्च में मिलावट का बड़ा मामला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group