Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर इंदौर में अपना दल (एस) का भव्य आयोजन

admin by admin
June 2, 2025
in देश, राजनीति
0

इंदौर, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आज अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर राजवाड़ा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर विजय नगर स्थित होटल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव आर.बी. सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ. अखिलेश पटेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अतुल मलिकराम, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष टीकमचंद शर्मा, पूर्व प्रदेश महासचिव कैलाश गवांडे, रोहित चंदेल, इकबाल पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत राजवाड़ा पर मां अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद होटल में आयोजित संगोष्ठी में मां अहिल्याबाई के जीवन, उनके सुशासन, नारी सशक्तिकरण, और सामाजिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव, आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, “लोकमाता अहिल्याबाई होलकर न केवल एक कुशल शासिका थीं, बल्कि नारी शक्ति और सुशासन की प्रतीक थीं। उनके द्वारा स्थापित सामाजिक समरसता और न्यायप्रियता के मूल्य आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। अपना दल (एस) उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

हमारी पार्टी इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। अपना डालंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी महिला सशक्तिकरण की पुरजोर पैरवी करती हैं और महिला सशक्तिकरण की महिलाओं की एक आइकन बन चुकी हैं। साजिक न्याय की प्रबल पैरोकार होने के कारण लोगों के अंदर अपना दल के प्रति लोगों का लगाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

निश्चित है अपना दल मध्य प्रदेश में अपनी ताकत का इजाफा करेगा। 2028 की चुनाव की तैयारी अपना दल (एस) ने शुरू कर दिया है।”

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, युवा मंच, डॉ. अखिलेश पटेल ने कहा, “माता अहिल्याबाई का जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने 300 वर्ष पहले ही नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा दिया। उनसे हमें यह प्रेरणा मिलती है कि समर्पण और सेवा भाव से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

आज हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और न्याय से आगे बढ़ने की प्रेरणा लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “इंदौर माता अहिल्याबाई की कर्मभूमि है, जहां उनके सुशासन और लोककल्याणकारी कार्यों की गूंज आज भी सुनाई देती है। उनकी 300वीं जयंती का यह अवसर हमें उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज के लिए समर्पित कार्य करने की प्रेरणा देता है। एक जिम्मेदार संगठन के रूप में हम सभी को उनके आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

कार्यवाहक जिला अध्यक्ष टीकमचंद शर्मा ने कहा, “आज का कार्यक्रम सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हम अपना दल (एस) के माध्यम से समाज के प्रत्येक दबे कुचले तबके के उत्थान को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहे हैं।”

इस आयोजन में मां अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित चर्चा के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए मंदिरों के जीर्णोद्धार, माहेश्वरी साड़ी उद्योग को बढ़ावा, और सामाजिक सुधारों जैसे सती प्रथा के उन्मूलन और विधवाओं को संपत्ति का अधिकार देने जैसे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने घोषणा की कि मां अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें सामाजिक जागरूकता अभियान, महिला सशक्तिकरण पर कार्यशालाएं, और युवाओं के लिए प्रेरणादायी सत्र शामिल होंगे।

Tags: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती
Previous Post

रजोनिवृत्ति के बाद यूटीआई संक्रमण को रोकना; हर महिला के लिए कुछ बातें जानना जरूरी

Next Post

Ayodhya के पटरंगा थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सीओ बोले- खुले में न करें कुर्बानी

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post

Ayodhya के पटरंगा थाना में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न, सीओ बोले- खुले में न करें कुर्बानी

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group