लखनऊ, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।
आईआईटी रुड़की के पूर्व छात्र कृष्ण, आईपीएस में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के अधिकारियों में से एक हैं।
उन्होंने लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), लखनऊ रेंज के उप महानिरीक्षक (डीआईजी), नोएडा के एसएसपी, लखनऊ जोन के महानिरीक्षक (आईजी) और आगरा जोन के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) सहित कई पदों पर सेवा दी है।
वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के आईजी (ऑपरेशन) के रूप में भी सेवा दे चुके हैं। एक सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के नये पुलिस महानिदेशक नियुक्त किये गये हैं।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार 31 मई को सेवानिवृत्त हो गये।


