अयोध्या, जिला कारागार की ओर से बंदियों के कल्याण और उनकी सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों के तहत महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इनर व्हील क्लब फैजाबाद, आईडब्ल्यू डिस्ट्रिक्ट 312, चैप्टर नंबर-1578 की ओर से अध्यक्ष श्रीमती स्वाति टंडन, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती बीना अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीमती निशा गोयल, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अनीता सर्राफ, श्रीमती नीता आचार्य एवं अनुराग टंडन द्वारा जिला कारागार, अयोध्या को 12 इंडोर गेम किट का प्रदान किया गया।
यह दान बंदियों के लिए मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ाने और उनके सकारात्मक व्यक्तित्व विकास में योगदान देने के उद्देश्य से किया गया है। इस अवसर पर जिला कारागार अयोध्या की ओर से वरिष्ठ अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र, कारापाल जितेन्द्र कुमार यादव, उप कारापाल श्रीमती वंदना त्रिपाठी के साथ-साथ शिक्षक एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
वरिष्ठ अधीक्षक श्री उदय प्रताप मिश्र ने इनर व्हील क्लब फैजाबाद के इस उदार योगदान की सराहना करते हुए कहा कि यह दान बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस तरह की मनोरंजक गतिविधियाँ बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक पुनर्वास में अत्यंत सहायक होती हैं। हमारा उद्देश्य केवल सजा देना नहीं, बल्कि बंदियों का चरित्र निर्माण और समाज में उनका सफल पुनर्वास करना है।
यह पहल जिला कारागार, अयोध्या के बंदी सुधार कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बंदियों के व्यक्तित्व विकास और समाज में उनके पुनर्वास को सुनिश्चित करना है।
उक्त जानकारी वरिष्ठ अधीक्षक श्रेणी-1, जिला कारागार अयोध्या ने दी है।


