अयोध्या, जनपद के साथ-साथ पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले खाकी वाले गुरुजी के नाम से मशहूर समाजसेवी रणजीत यादव के जयसिंहपुर वार्ड में स्थित अपना स्कूल में अयोध्या की समाज सेवी संस्था उम्मीद एक आस के द्वारा उपस्थित बच्चों को संस्था की तरफ से कापी पेंसिल रबर पानी की बोतल बिस्किट जूस एवं स्टेशनरी की सामग्री प्रदान किया गया।

जिला प्रभारी उम्मीद एक आस के सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने कहा कि “समाजसेवी उपनिरीक्षक रंजीत यादव जी के द्वारा जनपद में जो कार्य किया जा रहा है, वह अमूल्य है जिन बच्चों के पास लोग जाना तक नहीं चाह रहे थे, आज वही बच्चे विभिन्न सरकारी स्कूलों में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। 
समाजसेवी रणजीत यादव ने भिक्षा से शिक्षा अभियान चलाकर बच्चों को शिक्षित करने का जो प्रयास किया है उसके लिए कोई शब्द नहीं है।
सभी को आपसे प्रेरणा लेनी चाहिए एवं समाज के लिए अपने कर्तव्य का निर्वाहन करना चाहिए।
खाकी वाले गुरुजी रंजीत यादव उप निरीक्षक ने कहा कि कई साल से निरंतर अपनी ड्यूटी के अलावा समय निकालकर बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं और 35 बच्चों का पास के सरकारी स्कूलों में एडमिशन भी करवाया है।
अपना स्कूल में शिक्षक सहयोगी विनय कुशवाहा एवं उम्मीद एक आस संस्था के संरक्षक अखिलेश्वर चौबे,कार्यकारी अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव, दिव्य एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के नरेंद्र मौर्य, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक सागर, वार्ड अध्यक्ष भाजपा अवधेश पांडे, विष्णु सोनी एवं संस्था के सभी सदस्यों का योगदान प्राप्त हुआ।
उम्मीद एक आस ने वादा किया गया है कि संस्था बच्चों के लिए समय-समय पर जरूरत के सामान उपलब्ध कराती रहेगी।


