Thursday, September 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

क्या शैंपेन पीने से अचानक हृदयाघात का खतरा कम हो सकता है? निष्कर्ष?

admin by admin
May 3, 2025
in Featured
0

(द कन्वरसेशन) अंग्रेजी अर्थशास्त्री एवं दार्शनिक जॉन मेनार्ड कीन्स (1883-1946) ने कथित तौर पर कहा था, ‘मेरे जीवन का एकमात्र अफसोस यह है कि मैंने पर्याप्त शैंपेन नहीं पी।’ जैसा कि पता चलता है, इस उद्धरण में आश्चर्यजनक रूप से सच्चाई का एक अंश हो सकता है।

कल्पना कीजिए: शैंपेन का एक गिलास – उसमें उठते बुलबुले, कड़क और कई लोगों की नजर में समारोहों में जश्न के आगाज की पहली सीढ़ी। अब कल्पना कीजिए कि इसका उसी वाक्य में अचानक हृदयाघात को रोकने में मदद करने के तरीके के रूप में उल्लेख किया गया है: एक ऐसी स्थिति जिसमें दिल अचानक धड़कना बंद कर देता है, जिससे हर साल हजारों लोग मर जाते हैं, अक्सर बिना किसी चेतावनी के।

फिर भी, एक कनाडाई अध्ययन ने एक दिलचस्प संबंध का खुलासा किया है। यूके बायोबैंक के स्वास्थ्य अनुसंधान डेटाबेस में पांच लाख से ज्यादा लोगों के आंकड़े का इस्तेमाल करके शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग कम मात्रा में व्हाइट वाइन या शैंपेन पीते हैं, उनमें अचानक हृदयाघात का जोखिम कम होता है।

यह आश्चर्यजनक है, विशेषकर इसके मद्देनजर कि व्यापक मान्यता है कि हृदय के लिए सफेद नहीं, बल्कि ‘रेड वाइन’ लाभदायक होती है।

संयोग को खारिज करने के लिए, शोधकर्ताओं ने आनुवंशिक आंकड़े का उपयोग करके अपने निष्कर्षों की दोबारा जांच की – और यह संबंध दृढ़ प्रतीत हुआ। इससे पता चलता है कि कहानी में केवल संयोग से कहीं अधिक कुछ हो सकता है।

अध्ययन शराब तक ही सीमित नहीं था। इसमें अचानक हृदयाघात से जुड़े 100 से ज्यादा जीवनशैली और पर्यावरण संबंधी कारकों की पड़ताल की गई, जिसमें आहार, व्यायाम, वायु प्रदूषण, भावनात्मक स्वास्थ्य, शारीरिक संरचना और शिक्षा का स्तर शामिल है – ये सभी स्वतंत्र रूप से जोखिम से जुड़े हैं।

निष्कर्ष? इन जोखिम कारकों पर ध्यान देकर अचानक हृदयाघात के 63 प्रतिशत मामलों को रोका जा सकता है।

पहचाने गए सभी सुरक्षात्मक कारकों में से कुछ सबसे अलग थे: फलों का सेवन, नियमित रूप से कंप्यूटर का उपयोग (हां, वास्तव में) और व्हाइट वाइन या शैंपेन का कम मात्रा में सेवन, ये सभी अचानक हृदयाघात के कम जोखिम से जुड़े थे। क्यों? यह अब भी अनिश्चित है।

एक सिद्धांत यह है कि व्हाइट वाइन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हृदय की सेहत के लिये फायदेमंद हो सकते हैं। दूसरी संभावना यह है कि जो लोग इस प्रकार के पेय पदार्थ पीते हैं वे अधिक समृद्ध भी हो सकते हैं और अन्य स्वस्थ व्यवहार में संलग्न होने की अधिक संभावना रखते हैं, जैसे कि अच्छा खाना, नियमित रूप से व्यायाम करना – और बेहतर स्वास्थ्य सेवा तक उनकी पहुंच होती है।

हालांकि इससे पहले कि आप जश्न मनाएं, एक बात का ध्यान रखें: शराब दिल के स्वास्थ्य के लिए एक जटिल और अक्सर विरोधाभासी कारक बनी हुई है। अन्य बड़े पैमाने पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि शराब और हृदय रोग के बीच एक तरह का संबंध है।

शराब न पीने वालों को एक निश्चित स्तर का जोखिम हो सकता है, प्रतिदिन एक गिलास वाइन पीने वालों को कुछ लाभ हो सकता है, लेकिन अधिक शराब पीने वालों को उच्च रक्तचाप, पक्षाघात और हृदयाघात का खतरा तेजी से बढ़ जाता है।

इसलिए भले ही शैंपेन उम्मीद की किरण दिखा सकती है, लेकिन यह कोई जादुई गोली नहीं है। अध्ययन का व्यापक संदेश स्पष्ट था: यह समग्र जीवनशैली है जो सबसे अधिक मायने रखती है। बेहतर नींद, नियमित शारीरिक गतिविधि और संतुलित आहार ने अचानक हृदयाघात के जोखिम को काफी हद तक कम कर दिया – और लगभग पांच मामलों में से एक को रोका जा सकता है।

Tags: क्या शैंपेन पीने से अचानक हृदयाघात
Previous Post

नीट-यूजी परीक्षा कल, देशभर के केंद्रों पर हुआ ‘मॉक ड्रिल’

Next Post

IMD मल्टी-हज़ार्ड वॉर्निंग: सावधान! मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में भयंकर तूफान, ओलावृष्टि की संभावना

Related Posts

Featured

चंद्रमा पर मिला कोलोसियम से भी बड़ा नया गड्ढा, 2024 में हुआ था शक्तिशाली टकराव; NASA ने खोजा ‘मैकगेटचिन क्रेटर’

September 17, 2026
Featured

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

September 16, 2026
Featured

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

September 15, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
Next Post

IMD मल्टी-हज़ार्ड वॉर्निंग: सावधान! मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में भयंकर तूफान, ओलावृष्टि की संभावना

Recent Posts

Graham Sanctioning Act 2026: अमेरिकी कानून को चीन ने ठुकराया, भारत ने कहा- 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

बीजिंग, चीन ने रूसी तेल और गैस की खरीद पर शुल्क लगाने संबंधी अमेरिकी क्षेत्राधिकार को खारिज करते हुए बृहस्पतिवार...

NCERT की ‘सारंगी भाग-1’ में कविता के चंदा मामा दूर के की दूसरी पंक्ति में विवाद, पटना हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

पटना उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की एक पुस्तक में कथित तौर पर ‘‘गलत, अश्लील...

Tata Sons में बड़ा फैसला: N चंद्रशेखरन 5 साल और रहेंगे चेयरमैन, शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी; नोएल टाटा ने किया विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

मुंबई, टाटा संस के निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के...

UPI भुगतान पर 0.4% MDR से व्यापारियों पर बढ़ेगा बोझ, नकदी की तरफ लौटने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

नयी दिल्ली, बड़े मूल्य के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत ‘मर्चेंट डिस्काउंट रेट’ (एमडीआर) लगाए जाने के बीच खुदरा एवं...

लखनऊ में मोबाइल की ₹2,799 की EMI के लिए युवक को अगवा कर खून निकालने व 4 दिन बंधक बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 17, 2026
0

लखनऊ में मोबाइल फोन की किस्त न चुकाने पर एक युवक को अगवा करके चार दिनों तक बंधक बनाने, उससे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group