Monday, April 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

admin by admin
April 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

न्यूयॉर्क, अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने पंजाब में कई आतंकवादी हमलों के सिलसिले में वांछित और पाकिस्तान की ‘इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस’ (आईएसआई) के साथ सहयोग करने के आरोपी एक भारतीय को गिरफ्तार किया है।

एफबीआई और अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन के प्रवर्तन एवं निष्कासन संचालन विभाग (ईआरओ) ने ‘‘अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले कथित आतंकवादी’’ हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया उर्फ ​​जोरा को सैक्रामेंटो में गिरफ्तार किया।

एफबीआई सैक्रामेंटो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा, ‘‘एफबीआई और ईआरओ ने भारत के पंजाब में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को आज सैक्रामेंटो में गिरफ्तार कर लिया। वह दो अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा है। वह अमेरिका में अवैध रूप से घुसा और पकड़े जाने से बचने के लिए उसने ‘बर्नर फोन’ का इस्तेमाल किया।’’

‘बर्नर फोन’ एक ऐसा सस्ता मोबाइल फोन होता है जिसे अस्थायी और गोपनीय इस्तेमाल के लिए बनाया जाता है। इन फोन का इस्तेमाल किस जगह से किया जा रहा है, इसका पता लगाना संभव नहीं होता।

एफबीआई सैक्रामेंटो ने बताया कि भारत के नयी दिल्ली में एफबीआई के ‘लीगल अताशे’ कार्यालय के एजेंट ने सैक्रामेंटो को सूचित किया कि सिंह भारत के पंजाब में कई आतंकवादी हमलों के सिलसिले में वांछित था। सिंह पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी आतंकवादी समूह ‘बब्बर खालसा इंटरनेशनल’ (बीकेआई) के साथ सहयोग करने का संदेह है।

एफबीआई सैक्रामेंटो ने कहा, ‘‘वह पकड़े जाने से बचने के लिए ‘बर्नर फोन’ और ‘एन्क्रिप्टेड (सुरक्षित डेटा वाले) ऐप्लिकेशन’ का इस्तेमाल कर रहा था। यह मामला वैश्विक सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वालों को पकड़ने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व को पुष्ट करता है।’’

भारत के राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने जनवरी में गैंगस्टर हरप्रीत पर पांच लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। वह चंडीगढ़ में एक घर पर हथगोले से हमला करने के मामले में वांछित है।

वह पंजाब के अमृतसर में अजनाला तहसील का मूल निवासी है। सिंह चंडीगढ़ के सेक्टर 10/डी में एक घर पर किए गए हमले के सिलसिले में एक अक्टूबर 2024 को दर्ज मामले में फरार है।

Tags: हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार
Previous Post

Dilip Ghosh Marriage: भाजपा कार्यकर्त्री रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगे पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

Next Post

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

Next Post

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

Recent Posts

  • अयोध्या में RTI कार्यकर्ता को मिली धमकी, CCTV जांच और FIR की मांग
  • अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले पोत पर किया कब्जा, ईरान ने दी चेतावनी
  • प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंचा
  • GT vs MI, IPL 2026: मुंबई इंडियंस पर बने दबाव का फायदा उठाने की कोशिश करेगा गुजरात टाइटंस
  • असंवैधानिक घोषित ट्रंप के टैरिफ शुल्कों पर रिफंड के दावे की प्रक्रिया सोमवार से हुई प्रारंभ

Recent Comments

  1. is cialis safe on आगरा: महिला पर अपने पूर्व प्रेमी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के आरोप में मुकदमा
  2. tadalafil generic brands on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज
  3. mw sildenafil citrate on लखनऊ: लोको पायलट ने बवासीर के ऑपरेशन के घाव दिखाने के लिए कपड़े उतारे, नहीं मिली छुट्टी
  4. minoxidil pills for women cost on नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल
  5. vibramycin online order on सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Archives

  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

अयोध्या में RTI कार्यकर्ता को मिली धमकी, CCTV जांच और FIR की मांग

अयोध्या में RTI कार्यकर्ता को मिली धमकी, CCTV जांच और FIR की मांग

April 20, 2026

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी ध्वज वाले पोत पर किया कब्जा, ईरान ने दी चेतावनी

April 20, 2026
लखनऊ समेत कई जगहों पर अगले सप्ताह 40 डिग्री के पार जा सकता है तापमान

प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप, प्रयागराज में पारा 44.6 डिग्री तक पहुंचा

April 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in