Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

admin by admin
April 18, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

बांग्लादेश पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि ढाका में सऊदी अरब के पूर्व राजदूत को मोहपाश में फंसा कर 50 लाख अमेरिकी डॉलर ठगने की कोशिश के आरोप में एक पूर्व ब्यूटी क्वीन को हिरासत में लिया गया है।

वहीं पूर्व ब्यूटी क्वीन ने आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि राजनयिक उससे शादी करना चाहता था।

पुलिस ने ढाका की एक अदालत में दायर याचिका में कहा, ‘‘मेघना आलम, उनके करीबी सहयोगी दीवान समीर और दो-तीन अन्य लोग विदेशी राजदूतों को खूबसूरत लड़कियों के साथ प्रेम जाल में फंसाने में संलिप्त थे।

पुलिस ने हालांकि सऊदी राजनयिक या किसी अन्य दूत का नाम नहीं बताया लेकिन कहा कि उसे (महिला) ‘‘देश की सुरक्षा में बाधा डालने और देश के वित्तीय हितों को नुकसान पहुंचाने’’ के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

मॉडल एवं ‘मिस अर्थ’ रह चुकीं आलम (30) एक धर्मार्थ संस्था भी संचालित करती हैं और शुरुआत में उन्हें विवादास्पद विशेष शक्तियां अधिनियम के तहत बिना किसी आरोप के हिरासत में लिया गया था। यह अधिनियम पुलिस को किसी संदिग्ध को कई महीनों तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है।

हालांकि, उनकी गिरफ़्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हलचल रही और मानवाधिकार निगरानीकर्ताओं ने भी चिंता जताई।

देश की अंतरिम सरकार के विधि सलाहकार आसिफ नज़रुल ने कहा कि नौ अप्रैल को जब पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

वहीं मानवधिकार संगठन ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने पिछले हफ़्ते एक बयान में कहा, ‘‘ हम अधिकारियों से या तो मेघना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाने वाले अपराध का आरोप लगाने या उन्हें रिहा करने का आग्रह करते हैं।

पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद तालेबुर रहमान ने बताया कि अदालत ने याचिका मंजूर करते हुए उसे जेल भेजने का आदेश दिया है। उस पर ब्लैकमेल के ज़रिए जबरन वसूली के प्रयास का प्राथमिक आरोप लगाया गया है।

बंगाली भाषा के समाचार पत्र ‘प्रथम आलो’ और अन्य मीडिया संस्थानों ने अपनी खबर में कहा कि आलम ने अदालत को बताया कि राजनयिक ने उससे संपर्क किया था और विवाह का प्रस्ताव दिया था।

सरकारी वकील उमर फारुक फारुकी ने संवाददाताओं को बताया कि आलम ने अदालत में दावा किया कि सऊदी राजनयिक ने उसे विवाह बंधन में बांधने का प्रस्ताव दिया था और बार-बार उसे फोन किया तथा संदेश भेजे, जबकि उसने कभी पहल नहीं की।

आलम बृहस्पतिवार को अदालत की सुनवाई के दौरान बिना किसी वकील के उपस्थित हुई और उसने स्वयं अपनी दलीलें रखीं और अपनी गिरफ्तारी को रद्द करने का आग्रह किया।

वहीं आलम के पिता बदरूल आलम ने पहले संवाददाताओं को बताया था कि राजदूत उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उसने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया क्योंकि राजदूत विवाहित है और उसकी पत्नी और बच्चे हैं।

ढाका स्थित सऊदी दूतावास ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन मीडिया की खबरों से पता चला कि यह मामला सार्वजनिक होने के बाद राजदूत बांग्लादेश छोड़कर चले गए हैं।

सऊदी अरब में करीब 20 लाख बांग्लादेशी काम करते हैं और ये दक्षिण एशियाई राष्ट्र के लिए विदेशी मुद्रा का एक प्रमुख स्रोत है। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस राजनयिक संबंधों को ख़तरे में नहीं डालना चाहते।

Tags: Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक
Previous Post

पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

Next Post

Video, अयोध्या में DM निखिल टीकाराम फुंडे का पुष्पगुच्छ देकर हुआ स्वागत; निर्देश, अधिकारी शिकायतों को 10 से 12 बजे सुने और करे निराकरण

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

September 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

Video, अयोध्या में DM निखिल टीकाराम फुंडे का पुष्पगुच्छ देकर हुआ स्वागत; निर्देश, अधिकारी शिकायतों को 10 से 12 बजे सुने और करे निराकरण

Recent Posts

sanketik photo

अयोध्या में NSG क्षेत्रीय केंद्र के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि निशुल्क देने को मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने अयोध्या धाम-राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए मिल्कीपुर तहसील में 26 हेक्टेयर...

UP में 15,012 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, 11,508 सहायक अध्यापक और 2,607 PGT पद; जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

सहारनपुर में सर्राफ से ठगी, जांच कर रहे दारोगा पर Fir

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

सहारनपुर जिले में एक सर्राफ के साथ ठगी से जुड़े मामले की जांच कर रहे दारोगा के खिलाफ उसी कोतवाली...

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group