Saturday, May 17, 2025
publicnews360.in
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360.in
No Result
View All Result

Dilip Ghosh Marriage: भाजपा कार्यकर्त्री रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगे पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
4 weeks ago
in देश, राजनीति
A A
Dilip Ghosh Marriage: भाजपा कार्यकर्त्री रिंकू सिंह के साथ सात फेरे लेंगे पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष

कोलकाता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष आज यानी शुक्रवार शाम को शादी के बंधन में बंधेंगे।

घोष के करीबी लोगों ने बताया कि 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से शादी करेंगे जिन्हें वह 2021 से जानते हैं। उन्होंने बताया कि घोष और मजूमदार की मुलाकात सुबह की सैर के दौरान हुई और समय के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता गया।

Related articles

आकाशतीर ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को किया विफल

आकाशतीर ने पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को किया विफल

इस्लामिक स्टेट से ‘स्वयं प्रेरित’ समूह के अमरावती हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका

NIA ने मुंबई हवाई अड्डे से ISIS ‘स्लीपर सेल’ के दो सदस्यों को किया गिरफ्तार

कानपुर:  सेंट्रल बैंक में सात ग्राहकों के लॉकरों से जेवर हुए चोरी ; 1.70 करोड़ के गहने पार

देवरिया में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का अफसर घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने रंगे हाथ दबोचा

रूड़की में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

रूड़की में 12 छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

अपनी विचित्र टिप्पणियों के लिए जाने जाने वाले घोष युवावस्था से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्य रहे हैं और 2015 में भाजपा में सक्रिय होने से पहले उन्होंने देश भर में विभिन्न भूमिकाओं में संघ की सेवा की।

राज्य इकाई के अध्यक्ष के रूप में घोष को पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की जगह भाजपा को मुख्य विपक्षी दल के रूप में स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है।

घोष ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘मेरी मां चाहती हैं कि मैं विवाह कर लूं इसलिए उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए मैं विवाह बंधन में बंध रहा हूं। मैं पहले की तरह सक्रिय राजनीति में बना रहूंगा। मेरे निजी जीवन का मेरे राजनीतिक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

घोष और मजूमदार ‘न्यू टाउन’ में एक निजी समारोह में विवाह बंधन में बंधेंगे। इस समारोह में उनके करीबी रिश्तेदार शामिल होंगे।

पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सुबह घोष के ‘न्यू टाउन’ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि विवाह का प्रस्ताव दुल्हन पक्ष ने रखा था। घोष एवं मजूमदार के करीबी एक भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्होंने इस महीने की शुरुआत में एक आईपीएल मैच के दौरान विवाह करने का फैसला किया। दिलीप घोष और उनकी होने वाली पत्नी इस मैच को देखने आई थीं। घोष अविवाहित हैं जबकि मजूमदार की यह दूसरी शादी है और उनका एक बेटा है।

राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होंगे जिसमें खड़गपुर के पूर्व सांसद घोष के अहम भूमिका निभाने की संभावना है।

Tags: सात फेरे लेंगे पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष
Previous Post

RCB vs PBKS: पंजाब के स्पिन आक्रमण के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा RCB के बल्लेबाजों को

Next Post

पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360

Related Posts

No Content Available
Load More
Next Post
पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

पंजाब में कई आतंकवादी हमलों में वांछित हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी पासिया को FBI ने किया गिरफ्तार

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

Bangladesh की पूर्व ‘ब्यूटी क्वीन’ पर सऊदी अरब के राजनयिक को ब्लैकमेल करने का आरोप

Video, अयोध्या में DM निखिल टीकाराम फुंडे का पुष्पगुच्छ देकर हुआ स्वागत; निर्देश, अधिकारी शिकायतों को 10 से 12 बजे सुने और करे निराकरण

Video, अयोध्या में DM निखिल टीकाराम फुंडे का पुष्पगुच्छ देकर हुआ स्वागत; निर्देश, अधिकारी शिकायतों को 10 से 12 बजे सुने और करे निराकरण

क्या Dementia के कई मामले वास्तव में यकृत रोग हो सकते हैं?

Healthy Changes की आदतों में बदलाव करके यकृत रोग (लिवर) का खतरा 50 प्रतिशत हो सकता है कम!?

हमारे बारे में

www.publicnews360.in  न्यूज़ चैनल है, विश्वनीयता के साथ ताजा समाचार पढ़े

प्रकाशक/संपादक :  अतुल नारायण श्रीवास्तव

उप संपादक : अनुराग वर्मा

Regd. No.: UAM UP24D0003784

Address-  Faizabad-Ayodhya Pin-224001 (UP)

All Dispute Ayodhya jurisdiction only

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित

राजाज्ञा संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनाक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित

© 2020 publicnews360.in

  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2020 publicnews360.in