नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद में होने वाले फिडे शतरंज ओलंपियाड से पहले अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा।
समरकंद पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को होटल में कमरे मिलने के लिए करीब पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बाद में सभी खिलाड़ियों को कमरे आवंटित कर दिए गए।
भारतीय टीम के एक कोच ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब सभी खिलाड़ी अपने-अपने कमरों में पहुंच चुके हैं। हालांकि, टीम के एक सदस्य ने इस अनुभव को निराशाजनक बताया।
भारतीय पुरुष टीम के कप्तान ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन और ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने भी सोशल मीडिया पर होटल में कमरे मिलने में देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की। श्रीनाथ नारायणन ने एक्स पर लिखा कि फिडे शतरंज ओलंपियाड 2026 में टीम का अनुभव बेहद खराब रहा। उन्होंने बताया कि टीम के समरकंद हवाई अड्डे पहुंचने के करीब पांच घंटे बाद तक कमरे आवंटित नहीं किए गए थे।
विदित गुजराती ने भी समरकंद पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर नाराजगी जताते हुए इसे ओलंपियाड का बेहद खराब अनुभव बताया और कहा कि टीम अब भी इंतजार कर रही है।
भारतीय पुरुष टीम में विश्व चैंपियन डी. गुकेश, आर. प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगैसी, निहाल सरीन और विदित गुजराती शामिल हैं। ग्रैंडमास्टर श्रीनाथ नारायणन टीम के कप्तान हैं।
वहीं महिला टीम में कोनेरू हम्पी, आर. वैशाली, दिव्या देशमुख, वंतिका अग्रवाल और सविता श्री बी शामिल हैं। स्वयम्स मिश्रा महिला टीम के कप्तान हैं।
भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमें इस प्रतियोगिता की गत चैंपियन हैं। 2024 में बुडापेस्ट में हुए शतरंज ओलंपियाड में भारतीय पुरुष और महिला टीमों ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। अब दोनों टीमें समरकंद में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी।
INDIA’S CHESS OLYMPIAD TEAM FACES MAJOR HASSLE IN SAMARKAND! 🇺🇿
Indian Team Captain Srinath Narayanan has raised concerns over the team’s experience at the FIDE Chess Olympiad 2026.
The team landed at Samarkand Airport 5 hours ago, but reportedly still hasn’t been allotted… pic.twitter.com/50S14ho3Is
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 15, 2026