Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को दोबारा सक्रिय कर दिया है। इसके साथ करीब 20 लाख लंबित दावों की जांच और प्रोसेसिंग फिर से शुरू हो गई है। पात्र और सत्यापित निवेशकों को अब अधिकतम 10 लाख रुपये तक रिफंड मिल सकता है, जबकि पहले यह सीमा 50 हजार रुपये थी।

सहकारिता मंत्रालय के अनुसार, अब तक 41.56 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को करीब 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके हैं। रिफंड की राशि निवेशकों के आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी गई है। अब शेष लंबित दावों की जांच की जा रही है। दस्तावेज, बैंक खाते और जमा से जुड़े रिकॉर्ड सही पाए जाने पर पात्र निवेशकों को रिफंड दिया जाएगा।

सरकार के अनुसार नवंबर 2025 के बाद पोर्टल की IT व्यवस्था, लाइसेंस, हार्डवेयर, AMC और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के कारण क्लेम प्रोसेसिंग प्रभावित हुई थी। अब इन तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतों को दूर करने के बाद पोर्टल को फिर से सक्रिय किया गया है। इससे लंबित दावों की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।

पात्र क्लेम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भुगतान सामान्य तौर पर 45 दिनों के भीतर किए जाने का प्रावधान है। हालांकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि आवेदन करने के 45 दिन बाद हर स्थिति में पैसा खाते में आ जाएगा। रिफंड से पहले आधार e-KYC, बैंक खाते, जमा रिकॉर्ड और संबंधित सहकारी समिति के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाता है। किसी दस्तावेज या जानकारी में कमी पाए जाने पर भुगतान में देरी हो सकती है।

जिन निवेशकों के आवेदन में कमी बताई गई है या जिनका दावा खारिज हुआ है, वे Resubmission Portal के माध्यम से आवश्यक सुधार कर दोबारा दावा जमा कर सकते हैं। निवेशकों को सलाह दी गई है कि आवेदन, रिफंड और क्लेम की स्थिति से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक पोर्टल का इस्तेमाल करें। किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ OTP, बैंक खाते की जानकारी या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

सहारा रिफंड प्रक्रिया की समयसीमा भी बढ़ाई गई है। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद रिफंड प्रक्रिया के लिए समयसीमा 31 दिसंबर 2026 तक कर दी गई है। ऐसे में लंबित दावेदारों को अपने आवेदन की स्थिति जांचने और यदि जरूरी हो तो दस्तावेजों में सुधार कर दोबारा दावा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

Tags: CRCSSahara Refund Portalसहारा निवेशकसहारा रिफंड
Previous Post

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Related Posts

देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
sanketik photo
देश

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

September 15, 2026
देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026

Recent Posts

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group