Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukrain के सूमी शहर में रूस के मिसाइल हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत, 117 घायल

admin by admin
April 14, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

कीव, यूक्रेन के सूमी शहर में रविवार को रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, दो बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला रविवार को पूर्वाह्न करीब सवा 10 बजे हुआ जब लोग ‘पाम संडे’ मनाने के लिए एकत्र हुए थे।

वीडियो फुटेज में, शवों को सड़क किनारे और मलबे के बीच कम्बलों में लपेट कर रखे देखा जा सकता है। वहीं, अग्निशमन दल क्षतिग्रस्त इमारतों के मलबे के बीच कारों में लगी आग बुझाने का प्रयास करते देखे जा सकते हैं।

यूक्रेन की ‘स्टेट इमरजेंसी सर्विस’ ने एक बयान में कहा कि हमले में मारे गए व्यक्तियों में दो बच्चे भी शामिल हैं। बयान में कहा गया कि 15 बच्चों समेत 117 अन्य लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दो मिसाइल हमलों में कई लोग मारे गए हैं और राहत कार्य जारी है। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक सूचना के अनुसार कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

यूक्रेनी राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि हमले में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को मारने के लिए क्लस्टर बमों का भी इस्तेमाल किया गया। एसोसिएटेड प्रेस इस दावे की पुष्टि नहीं कर सका।

सूमी पर यह हमला करीब एक सप्ताह में दूसरा बड़े पैमाने का हमला है, जिसमें आम लोगों की जान गई है। इससे पहले चार अप्रैल को जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रीह पर घातक मिसाइल हमला हुआ था जिसमें नौ बच्चों सहित 20 लोग मारे गए थे।

जेलेंस्की ने हमले पर वैश्विक प्रतिक्रिया का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘बातचीत से बैलिस्टिक मिसाइलों और बमों पर कभी रोक नहीं लगी। रूस के प्रति वैसा रवैया अपनाने की जरूरत है जैसा किसी आतंकवादी के प्रति अपनाया जाता है।”

विश्व के अन्य नेताओं ने भी इस हमले की निंदा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस हमले ने दोनों पक्षों के बीच वाशिंगटन के नेतृत्व वाली शांति वार्ता को कमजोर किया है।

उन्होंने एक बयान में लिखा, ‘‘हर कोई जानता है: इस युद्ध की शुरुआत अकेले रूस ने की थी। और आज, यह स्पष्ट है कि अकेले रूस ने ही इसे जारी रखने का फैसला किया है – मानव जीवन, अंतरराष्ट्रीय कानून और अमेरिकी राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप के कूटनीतिक प्रयासों की घोर उपेक्षा करते हुए।’’

गवर्नर ओलेक्सांद्र प्रोकुडिन ने रविवार को बताया कि यूक्रेन के खेरसॉन क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में 62 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। वहीं गवर्नर वादिम फिलाश्किन ने बताया कि यूक्रेन के डोनेत्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

यूक्रेनी शहर खार्किव के महापौर आई. तेरेखोव ने रविवार को कहा कि एक रूसी हमले में शहर के एक किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया, जिससे खिड़कियां टूट गईं और इमारत का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

इससे एक दिन पहले रूस और यूक्रेन के शीर्ष राजनयिकों ने ऊर्जा संयंत्रों पर हमले रोकने के लिए अमेरिका की मध्यस्थता वाले एक संभावित समझौते के उल्लंघन का एक-दूसरे पर आरोप लगाया था।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने वार्षिक ‘अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम’ में अलग-अलग कार्यक्रमों में बात की। इससे एक दिन पहले अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ ने शांति संभावनाओं पर चर्चा के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, “यूक्रेन शुरू से ही हम पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, तुर्की और अंतरराष्ट्रीय निकायों को रूस पिछले तीन सप्ताह के दौरान यूक्रेन के हमलों की सूची उपलब्ध कराएगा।

वहीं, यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने उनके दावे पर कड़ा विरोध जताते हुए शनिवार को कहा कि रूस ने हमलों पर सीमित रोक को लेकर सहमति के बाद से यूक्रेन पर लगभग 70 मिसाइल, 2,200 ड्रोन हमले किये हैं और 6,000 से अधिक बम गिराये हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमले अधिकतर आम लोगों पर किये गए हैं।

Tags: 30 से अधिक लोगों की मौत
Previous Post

Ayodhya: राम मंदिर का निर्माण अब पूर्णता की ओर! आज शिखर पर स्थापित किया गया कलश

Next Post

Amarnath Yatra 2025: आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें पंजीकरण प्रक्रिया

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

Trump : मध्यावधि चुनाव से पहले ट्रंप की रिपब्लिकन समर्थकों से अपील, बोले- बाहर निकलकर करें मतदान

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

Amarnath Yatra 2025: आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानें पंजीकरण प्रक्रिया

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group