Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

LSG vs CSK: आज चेन्नई और लखनऊ के बीच होगा मुकाबला, धोनी की टीम को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

admin by admin
April 14, 2025
in खेल, देश
0

लखनऊ, IPL 2025 में आज चेन्नई और लखनऊ के बीच सीजन का 30वां मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

चेन्नई की टीम फ़िलहाल अपने सबसे ख़राब समय से गुजर रही है। चेन्नई ने आईपीएल के इतिहास में लगातार पांच मैच कभी नहीं गंवाये हैं जिसमें अपने गढ़ चेपॉक में लगातार तीन मैच में हार मिलना भी पहली दफा हुआ है। चेन्नई के बल्लेबाज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मैच में लगातार हार के सिलसिले पर लगाम लगाने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना ही होगा।

चेन्नई को अगर कोई मुश्किल दौर से निकाल सकता है तो वह महेंद्र सिंह धोनी हैं। लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद कप्तानी में धोनी की वापसी भी शुक्रवार को टीम के पिछले मैच में उनकी किस्मत नहीं बदल सकी।

घरेलू मैदान पर स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए बल्लेबाजों को फॉर्म हासिल करने के लिए घर से बाहर खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी। अपने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज गायकवाड़ की अनुपस्थिति ने टीम की वापसी की कोशिश को और भी मुश्किल बना दिया है।

चेन्नई पर अपने उन खिलाड़ियों को रखने का आरोप लगाया गया है जो अब अपनी शीर्ष फॉर्म में नहीं हैं और अब लगातार हार के रिकॉर्ड के बाद यह सवाल फिर से उठने लगा है। उनकी टीम में ‘पावर-हिटर’ की कमी भी चर्चा का विषय बन गई है क्योंकि धोनी ने खुद स्वीकार किया है कि पावरप्ले में 60 रन बनाने का लक्ष्य भी उनके लिए बहुत महत्वाकांक्षी है।

सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उनसे पहली गेंद से ही जोरदार बल्लेबाजी की उम्मीद करना उनके खेलने की शैली के खिलाफ है। गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर आने वाले राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार है।

शिवम दुबे को ‘पावर-हिटिंग’ के मोर्चे पर अधिक समर्थन की जरूरत है और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर खुद धोनी हैं लेकिन बल्लेबाजी क्रम में उनका लगातार बदलाव करना विश्व कप विजेता कप्तान के लिए मुश्किल काम हो गया है। वह पिछले मैच में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। पिछले मैच के बाद चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि उनकी टीम अभी हार नहीं मानने वाली है।

हसी ने कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली हार के बाद कहा, ‘‘मुझे अब भी लगता है कि हमारे पास सही खिलाड़ी हैं। हमारे खेलने के तरीके के बारे में बहुत चर्चा होती है। लेकिन हमारे पास जो खिलाड़ी हैं, हम उनसे बिल्कुल अलग तरीके से खेलने के लिए नहीं कहना चाहते। यह उनके लिए स्वाभाविक है।

वहीं मेजबान टीम लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार चौथी जीत की तलाश में होगी। टीम ने अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने के बाद टूर्नामेंट में जरूरी निरंतरता हासिल की है। मुख्य तेज गेंदबाजों के चोटिल होने के कारण प्रतियोगिता की शुरुआत में उनकी गेंदबाजी सबसे कमजोर कड़ी थी लेकिन शनिवार को गुजरात टाइटन्स पर जीत हासिल करने में गेंदबाजों ने अहम भूमिका निभाई।

आवेश खान, रवि बिश्नोई और शार्दुल ठाकुर जैसे गेंदबाजों ने जिस तरह से गुजरात टाइटन्स की शानदार शुरुआत के बाद लगाम कसी, यह देखना शानदार था। गेंदबाज पारी के अंत में रनों के प्रवाह को रोकने में सक्षम रहे।

लखनऊ की पिच पारंपरिक रूप से धीमी है और बल्लेबाजी के लिए बेहतर रही है। पिच निकोलस पूरन जैसे खिलाड़ियों के लिए अनुकूल है जो हमेशा की तरह ही शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति ने शनिवार को ऋषभ पंत को फॉर्म में चल रहे एडेन मारक्रम के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया।

पंत ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्या मार्श की वापसी के बाद वह खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देंगे? यह सवाल बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श अब तक उनके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रहे हैं जिससे पंत का शीर्ष पर बल्लेबाजी करना मुश्किल है।

टीम इस प्रकार हैं :

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, एडेन मारक्रम, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, आकाश सिंह, शमर जोसेफ, प्रिंस यादव, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, रविंद्र जडेजा, शिवम दूबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉनवे, सैयद खलील अहमद, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी, आंद्रे सिद्धार्थ।

Tags: धोनी की टीम को करना होगा अच्छा प्रदर्शन
Previous Post

मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नकदी और हथियार बरामद

Next Post

बरेली कॉलेज परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
sanketik photo
देश

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 5-Day वर्किंग की मांग, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित

September 11, 2026
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: शी चिनफिंग आएंगे भारत, मोदी से होगी अहम मुलाकात!

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

London : मेहुल चोकसी के वकील विजय अग्रवाल पर यौन उत्पीड़न के 4 आरोप

September 10, 2026
Next Post

बरेली कॉलेज परिसर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास करने वाली छात्रा की मौत

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group