Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Chewing Gum : माइक्रोप्लास्टिक के आपके शरीर में पहुंचने का एक और तरीका!?

admin by admin
March 29, 2025
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0

(द कन्वरसेशन) हम माइक्रोप्लास्टिक से भरे पड़े हैं। यह हमारे रक्तप्रवाह में है, हमारे फेफड़ों में है, हमारे लीवर में है। मानव शरीर में जहां भी आप देखेंगे, आपको प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण मिल जाएंगे।

इन छोटे-छोटे टुकड़ों को निगलने, सांस में लेने या किसी और तरीके से सोखने के हमारे पास कई तरीके हैं। उदाहरण के लिए, एक प्लास्टिक टी बैग एक कप चाय में 10 अरब से ज़्यादा माइक्रोप्लास्टिक कण छोड़ता है।

अगर आप अपने घर को फिर से सजाते हैं और पुराने पेंटवर्क को हटाते हैं, तो पेंट में मौजूद प्लास्टिक बाइंडर हवा में माइक्रोप्लास्टिक छोड़ सकते हैं, जो सांस के जरिए शरीर के भीतर पहुंच सकते हैं। जब आप एकल इस्तेमाल प्लास्टिक की पानी की बोतलों से पीते हैं, तो आप उन्हें निगल सकते हैं। अब शरीर में माइक्रोप्लास्टिक का एक और स्रोत खोजा गया है: च्युइंग गम।

च्युइंग गम में लंबे अणु होते हैं जिन्हें पॉलिमर कहा जाता है। गम के कुछ ब्रांड में पेड़ के रस से प्राकृतिक पॉलिमर होते हैं। अन्य में पेट्रोलियम उद्योग से प्राप्त सिंथेटिक पॉलिमर होते हैं। ये विभिन्न पॉलिमर प्लास्टिक के समान हैं- और कुछ वास्तव में प्लास्टिक हैं। च्युइंग गम पॉलिमर, प्राकृतिक और सिंथेटिक दोनों, चबाने से घिस जाने पर सूक्ष्म कण छोड़ सकते हैं।

च्युइंग गम के अध्ययन में एक अकेले स्वयंसेवक ने दस ब्रांड की च्युइंग गम चबाई-पांच प्राकृतिक और पांच सिंथेटिक। इस अध्ययन को 25 मार्च को अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की बैठक में प्रस्तुत किया गया था। स्वयंसेवक के मुंह से लार के नमूने लिए गए और माइक्रोस्कोप के नीचे रखे गए। आश्चर्यजनक रूप से, प्राकृतिक और सिंथेटिक दोनों च्युइंग गम में माइक्रोप्लास्टिक पाए गए।

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स के शोधकर्ताओं ने गणना की कि एक च्युइंग गम का टुकड़ा मुंह में सैकड़ों या कुछ हजार माइक्रोप्लास्टिक कण छोड़ सकता है, जहां संभवतः उन्हें निगल लिया जाता है।

गम्स में पाए जाने वाले प्लास्टिक के प्रकार थे पॉलीस्टाइरीन (जिसका उपयोग खाद्य कंटेनर जैसी चीजों के लिए किया जाता है), पॉलीथिलीन (जैसे कि प्लास्टिक किराने की थैलियां बनाने के लिए उपयोग किया जाता है) और पॉलीप्रोपाइलीन (जिसका उपयोग अन्य चीजों के अलावा कार बम्पर और दवा की बोतलें बनाने के लिए किया जाता है)।

लेकिन, इससे पहले कि हम च्युइंग गम से निकलने वाले माइक्रोप्लास्टिक के बारे में चिंता करना शुरू करें, हमें यह जानना होगा कि वे कितने बड़े थे।

आकार मायने रखता है

च्युइंग गम चबाने वाले स्वयंसेवक की लार में पाए गए माइक्रोप्लास्टिक का आकार 20 माइक्रोमीटर या उससे ज़्यादा था। यह सबसे पतले मानव बाल के व्यास के बराबर है। लेकिन मानव शरीर में एक कोशिका के दृष्टिकोण से, 20 माइक्रोन बहुत बड़ा है (उदाहरण के लिए, एक लाल रक्त कोशिका का व्यास लगभग सात माइक्रोन होता है)।

यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कोशिकाओं और भ्रूणों को नुकसान पहुंचाने में सक्षम माइक्रोप्लास्टिक उससे 500 से 1,000 गुना छोटे होते हैं (20 से 500 नैनोमीटर। इन अति-छोटे माइक्रोप्लास्टिक को नैनोप्लास्टिक कहा जाता है।

नैनोप्लास्टिक छोटे होते हैं कि एंडोसाइटोसिस नामक प्रक्रिया के माध्यम से जीवित कोशिकाओं द्वारा अवशोषित किए जा सकते हैं। जब नैनोप्लास्टिक कोशिकाओं में अवशोषित हो जाते हैं, तो वे सभी प्रकार की परेशानी पैदा कर सकते हैं, जैसे कि कोशिका को रिएक्टिव ऑक्सीजन प्रजाति नामक विषाक्त अणुओं का उत्पादन करने के लिए प्रेरित करना। ये विषाक्त पदार्थ कोशिका को पूरी तरह से नहीं मार सकते हैं, लेकिन वे इसे कमजोर कर सकते हैं।

इसी प्रकार, प्लास्टिक के कण जो पशु भ्रूणों में जन्म दोष उत्पन्न करते हैं, वे भी बहुत छोटे होते हैं (नैनोप्लास्टिक), न कि वे बहुत बड़े माइक्रोप्लास्टिक जो च्युइंग गम चबाने वालों की लार में पाए जाते हैं।

च्युइंग गम पर किया गया अध्ययन दिलचस्प है। यह दिखाता है कि हम कितनी आसानी से अनजाने में खुद को सैकड़ों माइक्रोप्लास्टिक के संपर्क में ला सकते हैं। हालांकि, हम च्युइंग गम से किसी भी तरह के स्वास्थ्य जोखिम के बारे में पूरे भरोसे के साथ नहीं कह सकते।

कुछ टिप्पणीकारों का मानना ​​है कि माइक्रोप्लास्टिक के संभावित स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, जबकि अन्य माइक्रोप्लास्टिक पर कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों की गुणवत्ता की आलोचना करते हैं। हम इन आलोचनाओं से सहमत होने के लिए इच्छुक हैं। उम्मीद है कि यह बहुत लंबा समय नहीं होगा जब हम वास्तव में समझ पाएंगे कि माइक्रोप्लास्टिक का डर उचित साबित होगा या सिर्फ़ प्रचार-प्रसार।

Tags: #Chewing Gumएक और तरीका
Previous Post

अदालत के आदेश पर प्रसूता के पेट में रुई का बंडल छूटने पर महिला चिकित्सक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Next Post

Bharat के पड़ोसी देश म्यांमार में झटके पे झटका; अब तक 1002 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 जख्मी

Related Posts

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
Next Post

Bharat के पड़ोसी देश म्यांमार में झटके पे झटका; अब तक 1002 लोगों की मौत हो चुकी है और 1670 जख्मी

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group