Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भेलसर में तेंदुए की दस्तक से गांवों में दहशत का माहौल; पगचिन्ह मिलने की पुष्टि से वन विभाग अलर्ट

admin by admin
March 27, 2025
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, वन क्षेत्र रुदौली के गांवों के नजदीक तेंदुआ की चहलकदमी से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। कई दिनों से ग्राम पंचायत भेलसर के आसपास लोग तेंदुआ देखने की बात कह रहे हैं। उसके पगचिहन मिलने से वन विभाग भी अब अलर्ट हो गया है। तेंदुआ सड़क पर दौड़ लगाते हुए खेतों में घुसता देखा गया है।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी आवारा मवेशी और बकरियों को अपना निशाना बना रहा है। एक सप्ताह पूर्व बिगिनियापुल के निकट हिंसक जानवर ने तीन बकरियों को अपना निवाला बनाया था जिसे भेड़िया की करतूत बता कर वन विभाग ने मामले को रफा दफा कर दिया था।

अभी दो दिन पूर्व भेलसर तकिया निवासी आलम ने बताया कि अपने साथियों के साथ भेलसर चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प के निकट एक होटल से लगभग 11 बजे रात को जब वह बाहर निकले इसी बीच देखा कि तेंदुआ हाईवे पार करके 20 फिट की दूरी से गुजर रहा था जिसे देखते ही लोगों में दहशत फैल गई।

लोगों ने इसकी सूचना तत्काल भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी को दी। सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी तत्काल पुलिस टीम के साथ पहुंचे औऱ रात में जांच पड़ताल की लेकिन उन्हें तेंदुआ नहीं दिखाई दिया।

वहीं दूसरे दिन दो किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत दशरथमाऊ के ग्रामीणों ने तेंदुआ देखने की बात बताई। मंगलवार की शाम पांच बजे भेलसर गांव की ईदगाह के पीछे बाग में ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा तो भयभीत हो गए।

तेंदुआ के भय के कारण किसान और मजदूरों ने देर सबेर घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है।वहीं ग्रामीणों की शिकायत पर वन क्षेत्राधिकारी रूदौली ने भेलसर चौराहा पर वन विभाग की टीम भेज कर जांच पड़ताल कराई जहां उसके पगचिह्न की पुष्टि हुई है। इसके बाद से ही लोगों ने बच्चों को इधर उधर घूमने जाने व बाहर खेलने से रोक दिया है।

दौलाशाह ताकिया मजरे भेलसर गांव निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि तेंदुआ गांव के नजदीक ही कहीं घूम रहा है।क्षेत्र में इस तरह गांवों में तेंदुआ की दस्तक से क्षेत्र के गांवों में दहशत का माहौल है और किसान अपने खेतों में जाने से घबरा रहे हैं।

इस सम्बंध में वन क्षेत्राधिकारी रुदौली जेपी गुप्ता ने तेंदुआ के पगचिन्ह से पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुआ की गहनता के साथ निगरानी की जा रही है लोगों को सतर्कता बरतने को कहा गया है।

Tags: पगचिन्ह मिलने की पुष्टि से वन विभाग अलर्ट
Previous Post

भारतीय मानक ब्यूरो ने अमेजन, फ्लिपकार्ट के गोदामों पर छापेमारी की; घटिया सामान किया जब्त

Next Post

अयोध्या में मण्डलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में 200 विस्वा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त!?

Related Posts

अयोध्या

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

September 15, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
Next Post

अयोध्या में मण्डलायुक्त गौरव दयाल के निर्देशन में 200 विस्वा भूमि पर अवैध प्लाटिंग की गई ध्वस्त!?

Recent Posts

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group