Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों ने डूबने से बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, बिहार के बक्सर जिले से करीब 10 दिन पहले गंगा की तेज धारा में बहकर आई महिला हल्दी थाना क्षेत्र के चैनछपरा गांव के सामने बाढ़ के पानी में डूबने लगी थी।

पुलिस ने बताया कि शोर सुनकर वहां मछली पकड़ रहे मछुआरों ने उसे पानी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान बक्सर जिले के कपूर पट्टी गांव निवासी सुनैना देवी (55) के रूप में हुई है।

हल्दी थाना प्रभारी राजीव राय ने बताया कि महिला से पूछताछ में पता चला कि वह करीब 10 दिन पहले बक्सर में गंगा नदी में पूजा करने के बाद स्नान करते समय तेज धारा में बह गई थी।

उन्होंने बताया कि गंगा की धारा में बहते-बहते वह किसी तरह चैनछपरा गांव के सामने बाढ़ से घिरे परवल के खेत में बनी एक झोपड़ी तक पहुंच गई। अधिकारी ने बताया कि चारों ओर पानी से घिरे होने के कारण सुनैना झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सकी और कई दिनों तक गंगा नदी का पानी पीकर अपनी जान बचाती रही तथा वहीं रहकर मदद का इंतजार करती रही।

राय ने बताया कि कई दिनों तक इंतजार करने के बाद जब उसे कोई मदद दिखाई नहीं दी तो सुनैना सोमवार को सहायता की उम्मीद में झोपड़ी से बाहर निकली और इसी दौरान वह बाढ़ के गहरे पानी में डूबने लगी।

महिला ने पुलिस को बताया कि जान बचाने के लिए वह लगातार ‘‘शिवगुरु-शिवगुरु’’ पुकारती रही और मदद के लिए शोर मचाया।

महिला ने बताया कि उसकी आवाज सुनकर पास में मछली पकड़ रहे मछुआरे वहां पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने सुनैना के परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन सोमवार को हल्दी थाने पहुंचे और सुनैना को अपने साथ बक्सर ले गए।

Tags: बिहार के बक्सर से गंगा
Previous Post

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

Next Post

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

Recent Posts

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

फिरोजाबाद जिले में कथित तौर पर लात मारने से एक गर्भवती महिला की मौत के मामले में दो उपनिरीक्षक समेत...

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group