अयोध्या, मण्डलायुक्त/अध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण गौरव दयाल व उपाध्यक्ष अयोध्या विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडेय के निर्देशन में अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण सीमा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बेलदार का पुरवा में 100 विस्वा, आशापुर में 50 विस्वा व कुशमाहा में 50 विस्वा कुल लगभग 200 विस्वा भूमि पर अवैध प्लाटिंग के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।

सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण सत्येन्द्र सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्राधिकरण से बिना ले-आउट/मानचित्र स्वीकृत कराये किसी भी प्रकार का निर्माण/विकास न कराया जाय। प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट के भूमि का ही क्रय-विक्रय किया जाये।

प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत ले-आउट की सूची अयोध्या विकास प्राधिकरण की वेब-साइट पर उपलब्ध है।


