Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुतिन की ओर से संघर्ष विराम की शर्ते तय किये जाने के बाद रूस, यूक्रेन ने एक दूसरे पर हवाई हमले किए

admin by admin
March 16, 2025
in अंतराष्ट्रीय
0

कीव, (एपी) रूस और यूक्रेन ने शनिवार रात को एक दूसरे पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये और दोनों पक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दुश्मन के 100 से अधिक ड्रोन देखे जाने की सूचना दी।

यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा अमेरिकी राजदूत स्टीव विटकॉफ से यूक्रेन के साथ युद्ध में 30 दिन के युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव के विवरण पर चर्चा करने के 24 घंटे से भी कम समय बाद हुआ है।

पुतिन ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह सैद्धांतिक रूप में संघर्ष विराम का समर्थन करते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दे भी उठाए जिन्हें इस पर सहमति बनने से पहले स्पष्ट किए जाने की आवश्यकता है।

यूक्रेन ने पहले ही युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन कर दिया है। हालांकि, यूक्रेन के अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से संदेह जताया है कि क्या मॉस्को इस तरह के समझौते के लिए प्रतिबद्ध होगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर की मेजबानी में पश्चिमी सहयोगियों के बीच हुई ऑनलाइन बातचीत के बाद शनिवार को कीव में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दीर्घकालिक शांति योजना पर चर्चा के लिए 30 दिन के पूर्ण युद्धविराम प्रस्ताव को अपना समर्थन दिया। उन्होंने हालांकि आशंका जताई कि रूस शर्तों और ‘लेकिन’ के साथ वार्ता को पटरी से उतारने का प्रयास करेगा।

स्टॉर्मर ने यूक्रेन में युद्ध विराम का समर्थन करने के लिए पुतिन पर ‘‘दबाव बनाए रखने’’ के लिए सहयोगियों से कहा है। उन्होंने यूक्रेन को ‘‘शांति का पक्षकार’’बताया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा कि पुतिन को ‘‘आज नहीं तो कल’’बातचीत की मेज पर आना ही होगा।

जेलेंस्की ने इससे पहले शनिवार को जारी बयान में रूस पर सेना आगे बढ़ाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ‘‘रूसी सेना का बढ़ना यह दर्शाता है कि मॉस्को कूटनीति को नजरअंदाज करना चाहता है। यह स्पष्ट है कि रूस युद्ध को लंबा खींच रहा है।

जेलेंस्की ने हालांकि जोर देकर कहा कि यदि रूस अमेरिकी प्रस्ताव से सहमत नहीं हुआ तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से ‘‘विशिष्ट, कठोर और सीधी’’ प्रतिक्रिया दी जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि कीव के सैनिक रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाए हुए हैं, जबकि शुक्रवार को ट्रंप ने कहा था कि रूसी सेना ने ‘‘हजारों’’ यूक्रेनी सैनिकों को घेर लिया है।

जेलेंस्की ने कहा, ‘‘कुर्स्क क्षेत्र के निर्दिष्ट क्षेत्रों में हमारी सेना का अभियान जारी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सैनिक कुर्स्क क्षेत्र में रूसी और उत्तर कोरियाई सैनिकों को रोके हुए हैं। हमारे सैनिकों को किसी ने नहीं घेरा है।’’

वोल्गोग्राद के क्षेत्रीय गवर्नर आंद्रेई बोचारोव ने पुष्टि की है कि ड्रोन के गिरते मलबे के कारण शहर के क्रास्नोअर्मेस्की जिले में लुकोइल तेल शोधन कारखाने के पास आग लग गई। हालांकि, उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, आस-पास के हवाई अड्डों पर उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

करीब तीन साल पहले रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से, वोल्गोग्राद रिफाइनरी को कीव की सेना द्वारा कई बार निशाना बनाया गया है, सबसे हाल ही में 15 फरवरी को इसपर ड्रोन से हमला किया गया था।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन के 126 ड्रोन को नष्ट कर दिया है, जिनमें से 64 को वोल्गोग्राद क्षेत्र में मार गिराया गया। अधिकारियों ने बताया कि वोरोनेझ, बेलगोरोड, ब्रायंस्क, रोस्तोव और कुर्स्क क्षेत्रों में भी ड्रोन को नष्ट किया गया।

इस बीच, यूक्रेन की वायु सेना ने शनिवार को कहा कि रूस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को देश में 178 ड्रोन और दो बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए।

उसने बताया कि यह बमबारी शाहिद प्रकार के हमलावर ड्रोन और हवाई सुरक्षा को भ्रमित करने के लिए बनाए गए नकली ड्रोन से किये गए। इनमें से करीब 130 ड्रोन मार गिराए गए, जबकि 38 और ड्रोन अपने लक्ष्य से भटक गए।

यूक्रेन की निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने कहा कि रूस ने ऊर्जा ढांचों पर हमला किया, जिससे काफी नुकसान हुआ।

डीटीईके ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रूस ने द्निप्रोपेट्रोव्स्क और ओडेसा क्षेत्रों में ऊर्जा ढांचे पर हमला किया है, जिससे कुछ निवासियों को बिना बिजली के रहना पड़ा।

Tags: यूक्रेन ने एक दूसरे पर हवाई हमले किएरूस
Previous Post

नासा के फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों का स्थान लेने के लिए नया दल अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा

Next Post

केरल: आईओसी का उप महाप्रबंधक दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, गैस कनेक्शन अन्य एजेंसी को किया स्थानांतरित

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
Next Post

केरल: आईओसी का उप महाप्रबंधक दो लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, गैस कनेक्शन अन्य एजेंसी को किया स्थानांतरित

Recent Posts

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

बिहार के सीवान जिले में 25 जुलाई को छात्र आंदोलन के दौरान कथित तौर पर एके-47 राइफल का इस्तेमाल करने...

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में एक बुजुर्ग समेत...

संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के विषय पर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नपत्र लीक...

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

शिक्षा व्यवस्था में सुधार की पहल, प्रधानमंत्री मोदी ने नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में बनाई टास्क फोर्स

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में सुधार के लिए इन्फोसिस के...

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group